Site icon Buziness Bytes Hindi

Loooteri Dulhan: दुल्हन ने सुहागरात को किया ऐसा कारनामा कि उड़ा दिए सबसे होश

गाजियाबाद। नई दुल्हन ने शादी के बाद सुहागरात को ऐसा कारनामा किया कि सबसे होश उड़ गए। घर में मेहमान भी यह देखकर हैरान हो गए। दुल्हन द्वारा ये कारनामा जिले के मोदीनगर क्षेत्र में हुआ। युवती ने खुद को तलाकशुदा बताया और एक युवक के साथ शादी की। शादी के दिन दुल्हन बनी युवती अपनी ससुराल पहुंची और सुहागरात की रात  घर से लाखों के जेवर, नगदी लेकर फरार हो गई। जानकारी में आया कि युवती शातिर साथियों के साथ NCR में सक्रिय है और वह इस तरह के कारनामों को अंजाम देती है। पुलिस इस लुटेरी दुल्हन की तलाश में जुटी हुई है। 

Read also: आईएएस अधिकारियों की नाक के नीचे फर्जीवाड़ा कर चौकीदार बना करोड़पति

पीड़ित के बतया कि एक युवती ने उसको तलाकशुदा बताकर शादी का प्रस्ताव रखा तो उसने इसके लिए हां कर दी। युवती ने पीड़ित को तलाक के फर्जी कागज भी दिखाए। अब इस मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। थाना निवाड़ी पुलिस लुटेरी दुल्हन की तलाश में जुट गई है। थाना मुरादनगर क्षेत्र के गांव डिडौली का रहने वाला संदीप दिव्यांग हैं। उनके एक रिश्तेदार की आरोपी युवती से पहचान हुई। युवती तलाकशुदा बताते हुए अपनी दूसरी शादी कराने की बात कह रही थी। संदीप रिश्तेदार के माध्यम से युवती से मिला इसके बाद दोनों के बीच शादी की सहमति हो गई। 

पीड़ित संदीप के अनुसार युवती ने कहा कि तलाक के बाद बेटा पहले पति के पास और बेटी उनके साथ है। इसके बाद संदीप ने युवती से हिंदू रीतिरिवाज के अनुसार शादी कर ली। सुहागरात की रात युवती अचानक से गायब हो गई। जब उसका कहीं पता नहीं चला तो घर में चीजों को तलाश की गयी  तो जेवर और नकदी गायब मिली। इससे परिवार में हडकंप मच गया। पीड़ित युवक निवाड़ी थाने पहुंचा। लेकिन पुलिस ने कोई मदद नहीं की। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

Exit mobile version