Site icon Buziness Bytes Hindi

Ghaziabad News Today: पुलिस चौकी में पड़ा मिला सिपाही का शव,मची अफरातफरी

गाजियाबाद। जिले के थाना विजयनगर इलाके की प्रताप विहार चौकी में आज मंगलवार को अचानक उस समय अफरातफरी मच गई। जब स्थानीय लोगों को संदिग्ध हालात में एक सिपाही का शव पड़ा दिखाई दिया। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक सिपाही का नाम सुमित पुत्र भंवर सिंह है। इसकी जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को मिली तो एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आज सुबह 10:30 बजे यूपी 112 पर किसी ने फोन कर थाना विजयनगर पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके मुताबिक प्रताप विहार चौकी के पास एक सिपाही का शव पड़ा है।

Read also: Kashmir Encounter: मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के हाथों मारा गया एक आतंकवादी, इलाके की घेराबंदी

मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त बुलंदशहर के रहने वाले 35 वर्षीय सुमित पुत्र भंवर सिंह के रूप में की गई। सुमित उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात थे और वह वर्तमान में जीआरपी बड़ौत जनपद बागपत में तैनात था। उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं। फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया है। फिलहाल मृतक सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के माध्यम से कराया जाएगा। फिलहाल मृतक के घर वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

Exit mobile version