Site icon Buziness Bytes Hindi

एफडी करवाने वालो की हुई बल्ले बल्ले अब मिलेगा ज्यादा ब्याज

बाजार:- रिजर्व बैंक ने अपनी तीन दिवसीय बैठक के बाद रेपो रेट में 0.50 फीसदी यानी 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोत्तरी का प्रभाव हर किसी पर पड़ेगा और चीजे महंगी होगी। बैंको के ब्याज दर बढ़ जाएंगे और अगर आप EMI पर कोई सामान खरीदते हैं तो आपको उसके लिए अब ज्यादा पैसा देना होगा। लेकिन इस बढ़ोतरी से उन लोगो को काफी फायदा होगा जो लोग अपना पैसा फिक्स्ड डिपॉजिट में लगाते है। 
असल मे फिक्स्ड डिपॉजिट करने वाले लोग लम्बे समय से यह देख रहे हैं कि ब्याज दर में कोई बढ़ोतरी नहीं हो रही है। पिछले 8 साल में फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें 40 फीसदीं घट चुकी है। वही जब बैंक में ब्याज दरें कम होती है तो इसका सीधा प्रभाव फिक्स्ड डिपॉजिट पर पड़ता है और लोगो को उनके धन पर कम रिटर्न मिलता है। लेकिन अब फिक्स्ड डिपॉजिट करने वाले धारकों के लिए खुशखबरी है। क्योंकि बैंक ने एक माह में दो बार रेपो रेट बढ़ा दी है।
रेपो रेट के बढ़ने से बैंक की ब्याज दर में बढ़ोतरी होगी और अब फिक्स्ड डिपॉजिट करने वाले धारकों को बैंक से ज्यादा ब्याज मिलेगा। अगर एफडी इंट्रेस्ट रेट में 90 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी हो तो ब्याज दर 5.5 प्रतिशत से 6.4 फीसदी हो जाएगी. इस आधार पर गणना करें तो 5 साल के लिए एक लाख रुपए की एफडी पर अन्त में आपको अतिरिक्त 5958 रुपए का ब्याज मिलेगा। बता दें जब पॉलिसी रेट हाइक होता है को लोन तेजी से महंगे होते हैं लेकिन एफडी की ब्याज दरों में धीमे-धीमे बढ़ोतरी होती है
Exit mobile version