Site icon Buziness Bytes Hindi

Hanuman Chalisa को लेकर गरमाया महाराष्ट्र में माहौल

मुंबई। हनुमान चालीसा को लेकर महाराष्ट्र में माहौल गरमा गया है। इसको लेकर बवाल शुरू हो चुका है। अमरावती की सांसद नवनीत राणा द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ की घोषणा की थी। लेकिन सांसद के पाठ करने से पहले ही उनके आवास को शिवसेना कार्यकर्ताओं ने घेर लिया। आज सुबह से ही शिवसेना के कार्यकर्ता सांसद के आवास के सामने बैठे हुए हैं। शिवसैनिक सांसद के आवास पर प्रदर्शन कर रहे हैं। शिवसैनिकों ने सांसद और उनके पति को ‘बंटी और बबली’ के नाम से संबोधित करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। 

Read also: अधिकारियों ने किया मतगणना स्थल कताई मिल का निरीक्षण

वहीं मुख्यमंत्री के निवास मातोश्री पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पूर्व मेयर और शिवसेना नेत्री किशोरी पेडनेकर ने कहा कि हम हनुमान चालीसा लेकर आए हैं। यह हम सांसद के सामने रखेंगे और उनसे पढ़ने के लिए कहेंगे। वहीं इस पूरे प्रकरण में प्रदेश के गृहमंत्री दिलीप वालसे ने के सांसद नवनीत राणा और उनके पति सरकार की छवि धूमिल करने के साथ ही माहौल खराब करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री के घर के सामने हनुमान चालीसा पढ़ने से अच्छा है वे अपने घर पर ही इसका पाठ करें।

Read also: भीड़ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के घर के पास भाजपा कार्यकर्ता की कार पर हमला किया

Exit mobile version