त्रिपाठी का परचा ख़ारिज होने के बाद अब आमने सामने की लड़ाई में खड़गे के सामने उतरे शशि थरूर आक्रामक और बगावती मुद्रा में नज़र आ रहे हैं. आज उन्होंने खड़गे के नाम लेकर अपरोक्ष रूप से गाँधी परिवार को एक तरह से चैलेन्ज कर दिया है. थरूर ने अपने एक बयान में कहा कि अगर कांग्रेस की मौजूदा कार्यशैली से आप संतुष्ट है तो खड़गे जी को वोट कीजिये अगर संतुष्ट नहीं हैं और बदलाव चाहते हैं तो मुझे चुनिए। शशि थरूर का यह बयान एक तरह से सोनिया और राहुल पर सीधा हमला माना जा रहा है क्योंकि मौजूदा कार्यशैली के ज़िम्मेदार तो गाँधी परिवार ही है.
हालाँकि बाद में शशि थरूर ने यह भी कहा कि कि कोई भी अध्यक्ष गांधी परिवार को गुडबाय नहीं कहेगा. थरूर ने कहा कि वो कोई बेवकूफ अध्यक्ष ही होगा जो गाँधी परिवार को अलविदा कहेगा। थरूर ने कहा कि कांग्रेस और गाँधी फैमिली का DNA एक है और ये परिवार हमारे लिए बहुत बड़ी संपत्ति है. इसके साथ शशि थरूर ने उनका समर्थन करने वाले 60 प्रतिनिधियों की सूची भी ट्विटर पर साझा की. थरूर इस चुनाव को बड़े प्रोफेशनल ढंग से लड़ रहे हैं, पाने प्रचार के लिए उन्होंने एक वीडियो भी बनवाई है जिसमें उनके द्वारा किये गए कामों का ज़िक्र है, हालाँकि वो एक विवाद में भी फंस गए, उन्होंने जो मानचित्र जारी किया था उसमें गलती थी जिसके कारन उनको ट्रोल होना पड़ा, बहरहाल उस गलती को उन्होंने फ़ौरन सुधार भी लिया.
अपने इस बयान से शशि थरूर ने ये बताने की भी कोशिश की मल्लिकार्जुन खड़गे दरअसल गाँधी फैमिली के उम्मीदवार हैं। बता दें कि अशोक गेहलोत की उम्मीदवारी के समय कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गाँधी ने उनसे तो टूक कह दिया था कि इस चुनाव में वो पूरी तरह से निष्पक्ष हैं. अपने आक्रमक तेवरों से थरूर ने संकेत दे दिए हैं कि वह गंभीरता से खड़गे के खिलाफ मैदान में हैं और मैदान मारने की पूरी कोशिश करेंगे। अभी तो उनके पास चुनाव प्रचार के लिए दो हफ़्तों का समय है, खबर है कि उनका राज्यों का तूफानी दौरा शुरू होने वाला है, उनकी पूरी कोशिश होगी कि सभी डेलीगेट्स से पर्सनली मुलाकात कर अपनी जीत की संभावनाओं को मज़बूत करें।
