Site icon Buziness Bytes Hindi

बुलंदशहर में थाना प्रभारी ने सिपाही को पीटा, वीडियो वायरल


बुलंदशहर में थाना प्रभारी ने सिपाही को पीटा, वीडियो वायरल

बुलंदशहर जनपद के नरसैना थाना प्रभारी द्वारा खानपुर थाना क्षेत्र में जाकर तैनात सिपाही से मारपीट करना भारी पड़ गया है. घटना का वीडियो वायरल हो गया है. एसएसपी ने मामले को तूल पकड़ता देखकर नरसेना थाना प्रभारी संदीप कुमार और लापरवाही बरतने पर खानपुर थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार को लाइन हाजिर कर दिया.

क्या था मामला?
थानाध्यक्ष नरसैना उपनिरीक्षक संदीप कुमार थाना खानपुर क्षेत्र में लूट की सूचना पर थाना खानपुर पहुंचे थे. यहां थानाध्यक्ष नरसैना द्वारा किसी बात को लेकर थाना खानपुर पर नियुक्त कांस्टेबल अमित चौहान के साथ मारपीट की गई. थानाध्यक्ष नरसैना संदीप कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है. इसके अलावा प्रभारी निरीक्षक थाना खानपुर वीरेन्द्र कुमार शर्मा अपने थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की रोकथाम में प्रभावी कार्यवाही करने में असफल रहे, जिसके चलते प्रभारी निरीक्षक थाना खानपुर वीरेन्द्र कुमार शर्मा को भी तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है.

क्या बोले एसएसपी?
थाना प्रभारी नरसेरा द्वारा थाना खानपुर में खानपुर के एक आरक्षी के साथ दुव्र्यहार करने हाथापाई करने की जानकारी प्राप्त हुई. उस संबंध में तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है. क्षेत्राधिकारी कार्यालय को मामले की जांच सौंपी गई है. जहां से तीन दिन में जांच कर रिपोर्ट देंगे.

Exit mobile version