Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: नाश्ते में तैयार करे थालीपीठ, आएगा सबको पसंद!

लाइफस्टाइल डेस्क। Thalipeeth Recipe – ऐसी सहला दी जाती है की नाश्ते में हमेशा हेल्दी डाइट लेनी चाहिए, ऐसे में अगर आप भी नाश्ते में कुछ पौष्टिक तैयार करना कहते है तो थालीपीठ आपके लिए परफेक्ट है। ये एक महाराष्ट्रियन डिश है, जो की काफी अच्छी लगती है। आप  पोहा, उपमा तो बनाते ही होंगे नाश्ते में लेकिन इस बार थालीपीठ को बनाएं, यक़ीन मानिए सब पसंद करेंगे।  

थालीपीठ सामग्री –

3 चम्मच गेंहू का आटा, 3 चम्मच बेसन ( आप चाहें तो बाजरे और ज्वार का आटे का इस्तेमाल कर सकते है ) , बारीक कटी हुई पत्तागोभी, 2 प्याज बारीक कटा हुआ, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, धनिया जीरा पाउडर, हरी धनिया कटी हुई, नमक स्वादानुसार और तेल। 

Read also: रसोई Bytes: इस तरीके से बनाएं एगलेस मेयोनीज!

थालीपीठ रेसिपी (Thalipeeth Recipe) –

पहले  गेंहू के आटे के साथ बेसन, ज्वार और बाजरे के आटे को मिलाकर रख लें और बारीक कटी पत्तागोभी, हरी मिर्च, प्याज बारीक कटा डाले। साथ ही धनिया जीरा का पाउडर, कटी हुई हरी धनिया और नमक भी डालकर अच्छे से मिला लें। अब इसमें पानी डालकर आटा गूंथ लें, आटे को ज्यादा नर्म या कड़ा ना करे। 

अब गूंथे हुए आटे की गोलियां बनाकर बेल लें और तवे को गर्म कर उस पर तेल फैला लें, फिर बेली हुई रोटियों को डाल दें और तेल डालकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें। ऐसे ही आपको बाकी तैयार करने है। बस तैयार है थीलीपीठ, इसे आप रायता या चटनी के साथ सबको परोसे। 

 

Exit mobile version