Site icon Buziness Bytes Hindi

PM Modi US Visit: PM मोदी से मिलकर टेस्ला CEO एलन मस्क ने कहा,‘ भारत में ज्यादा संभावनाएं’

j21007

PM Modi US Visit: ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डॉर्सी ने हाल में आरोप लगाते हुए कहा था कि भारत सरकार ने कृषि कानूनों के खिलाफ ट्विटर पर विरोध प्रदर्शन करने वाले अकाउंट्स को बैन करने के लिए कहा था। इस पर एलन मस्क ने पीएम मोदी से मिलकर साफ किया कि देश की सरकार के नियमों का मानना जरूरी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की यात्रा पर हैं। जहां मंगलवार को तमाम हस्तियों ने मुलाकात की। इस दौरान, टेस्ला सीईओ एलन मस्क ने पीएम मोदी से मुलाकात की। दोनों ने कई मुद्दों पर बात की। पीएम से मिलने के बाद मस्क ने कहा कि भारत में किसी अन्य बड़े देश की तुलना में ज्यादा संभावनाएं हैं। वह भविष्य को लेकर उत्साहित हैं।

स्थानीय सरकार के नियमों का पालन करना जरूरी

एलन मस्क ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत की। जब उनसे पूछा गया कि ट्वीटर के पूर्व सीईओ जैक डॉर्सी ने भारत पर जो आरोप लगाए थे उस पर क्या कहना है। इस पर मस्क ने कहा कि किसी सोशल मीडिया को स्थानीय सरकार के नियमों को मानना जरूरी है। इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है।

ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डॉर्सी ने भारत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि भारत सरकार ने कृषि कानूनों के खिलाफ ट्विटर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन करने वाले अकाउंट्स को प्रतिबंध करने के लिए कहा था। उन्होंने यह कहा कि भारत सरकार ने उन पर दबाव बनाया था।
मस्क ने कहा कि अगर देशों की सरकार के नियमों का पालन नहीं किया जाए तो एक ही विकल्प है कि ट्वीटर को बंद कर दिया जाएगा। इसलिए जो बेहतर होगा वो हम करेंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को बचाने का एकमात्र तरीका किसी भी देश में उनके कानूनों का पालना करना है। उन्होंने कहा कि इससे अधिक करना हमारे लिए असंभव है।

अगले साल भारत घूमने की योजना

टेस्ला के भारत में प्रवेश करने पर एलन ने कहा कि हम अगले साल भारत घूमने की योजना बनाने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है, टेस्ला जल्द भारत में दिखाई देगी। मस्क ने कहा, उम्मीद है कि हम भविष्य में कुछ अच्छी घोषणा करने में सक्षम होंगे।
मस्क ने पीएम मोदी की सराहना करते हुए कहा कि वह भारत की परवाह करते हैं। वह भारत में महत्वपूर्ण निवेश करने के लिए आग्रह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं मोदी का प्रशंसक हूं। मस्क ने कहा भारत सौर ऊर्जा निवेश के लिए बढ़िया है।

Exit mobile version