Tesla ने Bitcoin में किया भारी निवेश

बिज़नेसTesla ने Bitcoin में किया भारी निवेश

Date:


Tesla ने Bitcoin में किया भारी निवेश

नई दिल्ली: टेस्ला ने बिटक्वॉइन में करीब 1.5 अरब डॉलर का अधिग्रहण किया है. यह एलन मस्क की अगुवाई वाली इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी की एक निवेश पॉलिसी के तहत किया गया है. कंपनी की योजना वाहनों के लिए जल्द डिजिटल मुद्रा को भुगतान के तौर पर मंजूर शुरू करना है. कैलिफोर्निया की कंपनी ने सोमवार को यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के साथ फाइलिंग में नई रणनीति का खुलासा किया. उसने कहा कि डिजिटल करेंसी और दूसरे रिजर्व एसेट्स में उसका निवेश बढ़ सकता है.

बिटक्वॉइन में 14 फीसदी का उछाल आया और कुछ समय के लिए अपनी सर्वकालिक ऊंचाई पर पहुंच गया. टेस्ला के शेयर भी ऊंचाई पर गए. पिछले महीने अपनी चौथी तिमाही की कमाई की रिपोर्ट में टेस्ला ने कहा था कि उसके पास 19.4 अरब डॉलर का कैश है.

बिटक्वॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसीज एक प्रकार की वर्चुअल करेंसी है. इसे अन्य प्रकार की करंसीज जैसे कि डॉलर या रुपये की तरह किसी भी प्रकार के लेन-देन के लिए करते हैं. इसका इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. पेपाल ने अपने प्लेटफॉर्म पर बिटक्वॉइन के जरिए लेन-देन को मंजूरी दे दी है यानी कि पेपाल के जरिए किसी भी प्रकार के ट्रांजैक्शन के लिए बिट क्वाइन में भुगतान किया जा सकता है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related