Site icon Buziness Bytes Hindi

Jammu and Kashmir: 15 अगस्त से पहले LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, आतंकी ढेर

au0701

Jammu and Kashmir Encounter: भारत-पाकिस्तान सीमा पर 15 अगस्त से पहले सुरक्षाबलों को कामयाबी मिली है। पुंछ में देगवार टेरवान के इलाके में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को सुरक्षा बलों ने नाकाम किया है। बीएसएफ ने एलओसी पर एक आतंकी को मार गिराया है। जबकि फायरिंग होते देख एक आतंकी फरार हो गया है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षा बलों ने क्षेत्र को चारों ओर सील कर दिया है। वहीं दूसरी ओर सुरक्षा बलों को एक अन्य मामले ढांगरी हत्याकांड के सात महीने बाद सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने एक आपरेशन में पाकिस्तानी आतंकी ढेर कर दिया।

जम्मू संभाग के राजोरी के ढांगरी क्षेत्र में जनवरी को आतंकवादियों ने सामूहिक हत्याकांड में सात लोगों की हत्या कर दी थी। उस हत्याकांड के सात महीने बाद सुरक्षाबलों को कामयाबी हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने जिले के बुद्धल थाने के तहत पड़ने वाले गुंदा ख्वास जंगल में एक आतंकवादी को ढेर कर दिया।

पाकिस्तान निर्मित चीजें मिली

इसे लेकर एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह ने जानकारी दी कि सीमा पार से अशांति लाने के लिए लगातार कोशिशें हो रही हैं। सेना और पुलिस की सतर्कता के चलते आतंकियों को जवाब दिया जा रहा है। गुंदा ख्वास जंगल इलाके में एक आतंकी मारा गया। जबकि एक आतंकी के छिपे होने की संभावना है। सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी है। मारे गए आतंकी के पास से पिस्टल, एके 47 राइफल, मैगजीन व घायत हथियार सहित कपड़े, दवाईयां बरामद हुआ है। उसके पास पाकिस्तान निर्मित चीजें मिली हैं।

Exit mobile version