लखनऊ। गोरखनाथ मंदिर में हमले का आरोपी आईएस आतंकी अहमद मुर्तजा अब्बासी से एटीएस को पूछताछ के दौरान नई जानकारियां मिल रही है। आतंकी मुर्तजा ने गोरखनाथ मंदिर में घुसने की कोशिश के दौरान वहां पर तैनात पीएसी जवानों पर धारदार हथियार से हमला कर उनको घायल कर दिया था।
हमले के आरोपी आतंकी अहमद मुर्तजा अब्बासी का केशासन ने एटीएस के हलवाले कर दिया। एटीएस पहले से ही इस मामले में आतंकी से पूछताछ कर रही थी। लेकिन अब केस पूरी तरह से हाथ में आने के बाद एटीएस आतंकी मुर्तजा को अपने तरीके से पूछताछ करेगी और पूरा मामले की तह तक जाएगी। एटीएस के पास केस आते ही मुर्तजा और उसके पास से बरामद हुए सभी सामान एटीएस को सौंप दिया। एटीएस ने अब उससे पूछताछ कर रही है। वहीं दूसरी तरफ यूपी की एटीएस टीम ने मुर्तजा के मुंबई ठिकाने पर पहुंचकर जानकारी जुटाई है।
Read also: Gorakhpur Temple Attack: गोरखपुर में हमले के आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
वहीं एटीएस ने गोरखपुर स्थित मुर्तजा के सिविल लाइंस स्थित घर से भी एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। पुलिस ने मकान में ताला लगाकर एक हिस्से को उसके परिवार के रहने के लिए छोड़ा है। मुर्तजा का मेडिकल कराया गया है। इसके बाद टीम उसे लेकर लखनऊ रवाना हो गई।
गोरखनाथ मंदिर में घुसने और आतंकी हमले की साजिश के आरोपी हमलावर मुर्तजा के मंसूबों की जांच के लिए एटीएस और खुफिया तंत्र की करीब दर्जनों टीमें लगी हैं। उसके मुंबई, नेपाल, जामनगर,कोयंबटूर, के अलावा गाजीपुर और जौनपुर जैसे जिलों में सुराग तलाशी जा रही है।
