Site icon Buziness Bytes Hindi

श्रीनगर में CRPF टीम पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद


श्रीनगर में CRPF टीम पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के लावापोरा में सीआरपीएफ टीम पर आतंकियों ने हमला किया है। हमले में एक जवान शहीद हो गया जबकि तीन जवान घायल हो गए। हमले के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। घायल जवानों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये हमला सीआरपीएफ की 73वीं बटालियन पर किया गया है।

तीन की संख्या में थे आतंकवादी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आतंकवादियों की संख्या तीन बताई जा रही है। जोकि ताबड़तोड़ फायरिंग करने के बाद भाग खड़े हुए। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों द्वारा संयम बरता गया क्योंकि इलाक़ा भीड़भाड़ वाला था। जवान अगर वह जवाबी कार्रवाई करते तो स्थानीय लोगों को नुकसान पहुंच सकता था।

इस साल अबतक 19 आतंकवादी मारे गए
बता दें कि इस साल सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 19 आतंकवादी मारे गए हैं। जिनमें से नौ अकेले शोपियां जिले से थे और दो शीर्ष आतंकी कमांडर थे।

Exit mobile version