जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील के बाफलियाज पुलिस स्टेशन मंडी रोड पर आतंकी हमला हुआ है. आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर फायरिंग की है जिसमें तीन जवानों के शहीद होने की बात सामने आ रही है. आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच अभी भी फायरिंग जारी है.जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने घात लगाकर सेना की गाड़ी को अपना निशाना बनाया. इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी हैजिसके दौरान किश्तवाड़ पुलिस ने एक आतंकी परवेज अहमद उर्फ हारिस को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. पिछले 18 साल से इस आतंकी की तलाश हो रही थी।
यह हमला जिले के थानामंडी इलाके में हुआ. अधिकारियों ने कहा कि किसी भी मौत की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है। सूत्रों ने बताया कि पुंछ के सुरनकोट इलाके में डेरा की गली, जिसे डीकेजी भी कहा जाता है, में आतंकियों ने सेना के एक ट्रक पर घात लगाकर हमला किया. पिछले महीने, राजौरी के कालाकोट में सेना और उसके विशेष बलों द्वारा आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू करने के बाद दो कैप्टन सहित सैनिक शहीद हो गए थे।
पुंछ का ये यह इलाका आतंकियों की पनाहगाह के तौर पर जाना जाता है. पिछले कुछ सालों में यहां पर सेना के ऊपर कई बड़े हमले हुए हैं. इसी साल अप्रैल और मई में राजौरी-पुंछ इलाके में हुए दोहरे हमलों में 10 जवान शहीद हो गए थे. 2003 से 2021 के बीच यह इलाका काफी हद तक आतंकवाद से मुक्त हो गया लेकिन बाद में फिर लगातार मुठभेड़ की घटनाएं होने लगीं हैं. पिछले दो वर्षों में इस पूंछ के क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान 35 से अधिक जवानों की शहादत हो चुकी है।