Site icon Buziness Bytes Hindi

पाकिस्तान के खैबरपख्तूनख्वाह में आतंकी हमला, 18 सैनिकों की मौत

pakistan

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हुए एक बड़े हमले में 18 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई है जबकि 8 के घायल होने की खबर है। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और तलाशी अभियान जारी है। यह हमला दक्षिणी वजीरिस्तान के माकिन के लिटा सर इलाके में पाकिस्तान की सुरक्षा चौकी पर हुआ है। इसे आतंकी हमला बताया जा रहा है हालांकि अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

खैबर पख्तूनख्वा एक ऐसा इलाका है जहां आए दिन हमले होते रहते हैं। पाकिस्तान इन हमलों के लिए तहरीक-ए-तालिबान को जिम्मेदार ठहराता रहा है। यह भी आरोप है कि अफगान तालिबान सरकार टीटीपी के लड़ाकों को अफगानिस्तान में पनाह दे रही है। हाल ही में खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंदापुर ने कहा था कि अफगानिस्तान में तालिबान सरकार से बातचीत ही क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने का एकमात्र तरीका है। अली अमीन इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के तेजतर्रार नेता माने जाते हैं।

कुछ दिन पहले भी पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर भीषण विस्फोट हुआ था, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। पाकिस्तान के अशांत उत्तरी वजीरिस्तान में हुए बम धमाके में चार सुरक्षाकर्मी मारे गए थे जबकि कई घायल हो गए थे। इसके अलावा खैबर पख्तूनख्वा में एक स्कूल के पास बम धमाका हुआ था जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई थी।

Exit mobile version