UP News : मेरठ में कुएं के निर्माण को लेकर आमने सामने आए दो समुदाय के लोग, तनाव

उत्तर प्रदेशUP News : मेरठ में कुएं के निर्माण को लेकर आमने सामने...

Date:

मेरठ। आज थाना  ब्रह्मपुरी इलाके के पूर्वा इलाही बख्श में मस्जिद के सामने कुएं में निर्माण को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। जिसमें एक पक्ष के लोग निर्माण कराकर पूजा शुरू कराना चाहते हैं। जबकि इसको लेकर दूसरे समुदाय के लोग एतराज कर रहे हैं। दोनों समुदाय के लोगों को ब्रह्मपुरी थाने में बुलाया गया। इस दौरान पुलिस के सामने ही भाजपा पार्षद विपिन जिंदल और सपा पार्षद शहजाद मेवाती आमने सामने आ गए। जैसे-तैसे कर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया और फिर धार्मिक स्थल पर निर्माण को लेकर प्रशासन के अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया। 

Also Read : Meerut News Today : महिला आयोग के सामने माँ ने बच्चों संग जान देने की कही बात

घटना आज दिन की है। पूर्वा इलाही बख्श में मस्जिद के सामने एक कुएं पर पूजा के लिए चबूतरे का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। जिसकी जानकारी दूसरे पक्ष को लगी तो वो मौके पर पहुँचे और काम कर रहे मजदूरों को भगा दिया। इसकी जानकारी जैसे ही हिन्दू पक्ष को चली मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गयी। दोनों पक्ष से लोग आ गए। एक पक्ष कुएं पर चबूतरे का निर्माण कराने पर अड़ गया।

जबकि दूसरा पक्ष निर्माण नहीं होने देने की बात करने लगा। जानकारी थाना ब्रम्हपुरी पुलिस को लगी तो मौके पर भारी संख्या में फ़ोर्स सहित थाना प्रभारी पहुँच गए। कुछ देर बाद एसपी सिटी विनीत भटनागर भी पहुँचे और दोनों पक्षों को समझने का प्रयास किया। इस दौरान बीजेपी पार्षद और सपा पार्षद आमने सामने आ गए। एसपी सिटी ने दोनों पक्षों को समझकर वापस भेज दिया। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया।है।

Also Read : Gyanvapi Masjid case : जमीअतुल उलमा की अपील, ज्ञानव्यापी मस्जिद मुद्दे को सड़क पर न लाएं मुसलमान

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...