Meerut News: युवक की हत्या के बाद जातीय तनाव, आईजी और एसएसपी पहुंचे मौके पर

मेरठ रीजनMeerut News: युवक की हत्या के बाद जातीय तनाव, आईजी और एसएसपी...

Date:

मेरठ। मेरठ के थाना पल्लवपुरम स्थित मोदीपुरम क्षेत्र के गांव दुल्हैड़ा में राजपूत समाज के युवक की हत्या के बाद जातीय तनाव फैल गया है। हत्या की घटना को वाल्मीकि समाज के युवकों ने दिया है। घटना आज सुबह की है। वाल्मीकि समाज के दो युवक शराब पी रहे थे। गांव के ही राजपूत समाज के युवक दीपक ने ने दोनों युवकों को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से मना किया तो युवकों ने शराब  के नशें में दीपक राजपूत पर ताबड़तोड़ वार कर उसको मौत के घाट उतार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपियों ने दीपक के चाचा पर भी चाकू से प्रहार कर उनको  घायल कर दिया। राजपूत समाज के युवक की हत्या के बाद गांव में तनाव फैल गया। ग्रामीणों ने आरोपियों के घर पर आग लगा दी। घटना की जानकारी के बाद मौके पर आईजी प्रवीण कुमार और एसएसपी रोहित सजवाण भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। गांव में तनाव को देख भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है। गांव में चप्पे.चप्पे पर फोर्स तैनात है। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर है। युवक दीपक की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया।

अधिकारियों ने गुस्साए लोगों को शांत कराने की कोशिश की। लेकिन पीड़ित परिजन ने अधिकारियों की बात मानने से मना कर दिया है। ग्रामीणों की मांग है कि हत्यारोपियों के घर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की जाए। इसी के साथ पीड़ित परिवार के लिए 50 लाख रुपये मुआवजा की मांग की है। आईजी प्रवीण कुमार के सामने पीड़ित परिवार ने कहा कि जब तक हत्यारोपियों का घर बुलडोजर से ध्वस्त नहीं किया जाता। तब तक वो दीवक का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
मामला दो अलग-अलग जातियों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव बना हुआ है। तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...