Site icon Buziness Bytes Hindi

ऑफ स्पिनर रवि अश्विन के घर में दस लोग कोरोना संक्रमित


ऑफ स्पिनर रवि अश्विन के घर में दस लोग कोरोना संक्रमित

भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की पत्नी प्रीति नारायणन ने शुक्रवार को कहा कि उनके परिवार के 10 सदस्य पिछले सप्ताह कोरोना पॉजिटिव पाए गए.

दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर अश्विन ने कोरोना से जूझ रहे परिवार की मदद के लिए रविवार को आईपीएल बीच में ही छोड़ने का फैसला किया था. प्रीति ने सिलसिलेवार ट्वीट में बताया कि उनका परिवार किन हालात से गुजरा है.

उन्होंने कहा, ‘एक ही सप्ताह में परिवार के छह बड़े और चार बच्चे पॉजिटिव हो गए. अलग-अलग अस्पतालों में सभी भर्ती थे. पूरे सप्ताह यह बुरा सपना जारी रहा. तीन में से एक अभिभावक घर लौट आए हैं.’

उन्होंने कहा, ‘टीका लगवा लीजिए. अपनी और अपने परिवार की इस महामारी से सुरक्षा कीजिए.’

प्रीति ने कहा, ‘मानसिक रूप से स्वस्थ होने की बजाय शारीरिक रूप से स्वस्थ होना आसान है. पांचवें से आठवां दिन सबसे खराब समय था. हर कोई मदद की पेशकश कर रहा था, लेकिन कोई आपके पास नहीं था. यह बीमारी आपको बिल्कुल अकेला कर देती है.’

Exit mobile version