Site icon Buziness Bytes Hindi

Weather Update: दो दिन बारिश के लिए रहिए तैयार, तापमान में भी आएगी भारी गिरावट


Weather Update: दो दिन बारिश के लिए रहिए तैयार, तापमान में भी आएगी भारी गिरावट

मेरठ।Weather Update| तेजी से बढ़ रहे तापमान में अब आगामी दो दिन बाद ब्रेक लगने की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 9 और 10 मार्च को बारिश की संभावना है। यानी पश्चिमी उप्र और एनसीआर के जिलों में बारिश होने से तापमान में कुछ कमी आ सकती है। मौसम विभाग ने इन दों दिनों में बूंदाबांदी के साथ ही हल्की तेज बारिश की संभावना व्यक्त की है। रविवार को पूरे दिन मौसम साफ रहा। हालांकि धूप में शनिवार जैसी तल्खी नहीं दिखाई दी। लेकिन शनिवार की अपेक्षा रविवार को सूरज के तेवर में हल्की नरमी दिखाई दी।

Read also- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में बारिश व बर्फबारी की संभावना : मौसम विभाग

दिन में हल्के बादलों के बीच धूप खिली और हवा भी चली। हवाओं के चलते लोगों को सड़क पर वाहन चलाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालय के उत्तरी ​भाग में सक्रिय है। जिसके चलते मेरठ सहित अन्य जिलों में गर्मी के तेवरों पर अंकुश लगना शुरू हुआ है। गत शनिवार को दिन में तेज हवाएं चली वहीं रविवार को हवा की रफ्तार में कुछ कमी दिखी। कृषि अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ कृषि मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष ने बताया कि पश्चिम विक्षोभ के कारण तापमान में और मौसम में बदलाव आता है। पश्चिमी विक्षोभ का सबसे अधिक असर मैदानी इलाकों में पड़ता है। इस समय मेरठ में रविवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री पर था जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा। सोमवार को तापमान बढ़ने (rise in temperature) की संभावना जताई जा रही है।

Exit mobile version