Weather Forecast: 45 डिग्री की ओर बढ़ रहा तापमान, घर से निकलना हुआ मुश्किल

उत्तर प्रदेशWeather Forecast: 45 डिग्री की ओर बढ़ रहा तापमान, घर से निकलना...

Date:

मेरठ। इस समय मेरठ सहित पूरा उत्‍तरी भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। हालात ये हैं कि तापमान अब 45 डिग्री की ओर बढ़ रहा है। हालांकि 10 और 11 जून को गर्मी से राहत की उम्मीद मौसम विभाग ने जताई थी। लेकिन शुष्क मौसम  के कारण इस समय बारिश की संभावना असंभव भी जान पड़ रही है। मेरठ और आसपास के जिलों एनसीआर में भीषण गर्मी का प्रकोप पूरी तरह से जारी है। बीते 1 जून से ही हीटवेव के चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्‍किल हो रहा है। जून के शुरूआती दिन से ही तापमान बढ़ रहा है। जिस कारण से गर्मी का प्रकोप बराबर बना हुआ है। आज शुक्रवार को भी तेज धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई है। बता दें कि जून में अभी तक की गर्मी ने 27 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया।

Also read: भीषण गर्मी के बीच आज ये है पेट्रोल और डीजल की कीमतें

कृषि अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ कृषि मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष ने बताया कि इस साल जून के पहले हफ्ते में औसत तापमान पिछले 27 साल में सर्वाधिक रिकार्ड किया गया है। वहीं दूसरी ओर ज्योतिषीय कारणों से देखा जाए तो सूर्य जब रोहिणी नक्षत्र में गोचर करता है। तब नौतपा की शुरूआत होती है। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के बाद धरती का तापमान बढ़ने लगता है। कृषि अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के कृषि मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष ने बताया कि गत बुधवार को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री रहा था। यह सामान्य से चार डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री रहा। उन्होंने बताया कि अभी दो तीन दिन प्रचंड गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

Also read: भीषण गर्मी ने किया बेहाल

सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय कारणों से देखे तो सूर्य रोहिणी नक्षत्र में गोचर करने लगता है तब नौतपा शुरू होता है। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के बाद तापमान तेजी से बढ़ता है। सूरज इस नक्षत्र में 15 दिनों तक रहता है। इन 15 दिनों के पहले 9 दिन तेज गर्मी होते हैं। इन्हीं दिनों को नौतपा कहा जाता है। गर्मी का कहर जल्द राहत देने वाला नहीं है। आज 10 जून को भी गर्मी ऐसे ही रहेगी। मौसम विज्ञानी डा. एन सुभाष ने बताया कि अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related