Site icon Buziness Bytes Hindi

तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार पवन कल्याण ने राम मंदिर के लिए 30 लाख रुपये दिए


तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार पवन कल्याण ने राम मंदिर के लिए 30 लाख रुपये दिए

अमरावती: तेलुगू फिल्मों के अभिनेता और जन सेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए शुक्रवार को 30 लाख रुपये दान में दिए। कल्याण ने पूर्व मंत्री के.श्रीनिवास की उपस्थिति में 30 लाख रुपये का चेक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की आंध्र प्रदेश शाखा के प्रमुख भारत को सौंपा।

कल्याण ने अपने निजी कर्मचारियों द्वारा जमा की गई 11,000 रुपये की राशि का एक अन्य चेक भी सौंपा। जन सेना प्रमुख के राजनीतिक सचिव पी. हरि ने कहा कि कल्याण के कर्मचारियों में कुछ मुसलमान और ईसाई भी हैं। उन्होंने भी राम मंदिर निर्माण में योगदान दिया है।

बता दें कि इससे पहले बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने एक वीडियो जारी करते हुए मंदिर के निर्माण के लिए दान करने का ऐलान किया। उन्होंने कितनी राशि डोनेट की है इसका खुलासा नहीं हुआ है। अक्षय कुमार ने वीडियो जारी करते हुए लिखा, “बहुत खुशी की बात है कि अयोध्या में हमारे श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है। अब योगदान की बारी हमारी है। मैंने शुरुआत कर दी है, उम्मीद है आप भी साथ जुड़ेंगे। जय सियाराम।”

Exit mobile version