Site icon Buziness Bytes Hindi

प्रियंका बताएं, देश का हिंदू आईएसआईएस है या आतंकवादी?


प्रियंका बताएं, देश का हिंदू आईएसआईएस है या आतंकवादी?

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दलों का एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का सिलसिला तेज होता जा रहा है। एक-दूसरे की गतिविधियों पर सवाल उठाने और बयानों को विवादित जाहिर करने का मौका कोई भी नहीं चूक रहा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज चित्रकूट दौरे पर गई और वहां मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की तो कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि पहले प्रियंका यह बताएं की हिंदू और हिंदू समाज आईएसआईएस है या आतंकवादी?

Read also: लखीमपुर में विपक्ष के नेताओं का शो फ्लाप साबित – सिद्धार्थनाथ सिंह

कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने आज कांग्रेस पर हिंदुत्व को लेकर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि एक ओर जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद हिंदू और हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस से करते हैं तो दूसरे वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर भारतीयता और हिंदुत्व को अपशब्द कहते हैं।

कांग्रेस के ही वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी भी हिंदुओं के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। चित्रकूट में जाकर मंदिरों में भगवान के दर्शन करने और उनकी पूूजा करने से पहले प्रियंका गांधी को यह बताना चाहिए कि देश का हिंदू समाज क्या आईएसआईएस है या आतंकवादी है? सिद्धार्थ नाथ सिंह ने पूछा कि हिंदुत्व पर सवाल उठाने वाले सलमान खुर्शीद और राशिद अल्वी जैसे नेताओं पर वह क्या एक्शन लेंगी। क्या उन्हें पार्टी से बाहर निकाल दिया जायेगा?

Read also: अपराधियों पर बुलडोजर चलने से अखिलेश यादव को हो रहा दर्द – सिद्धार्थनाथ सिंह

अखिलेश को कहा, खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अखिलेश यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का लोकार्पण किए जाने उसके बाद सपा और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्थिति खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे जैसी दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का ध्यान सिर्फ अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी का विकास कराने की ओर था। अखिलेश यादव ने सिर्फ अपने परिवार के विकास पर ध्यान दिया है जबकि सीएम योगी आदित्यनाथ पूरे उत्तर प्रदेश के साथ ही पूर्वांचल के विकास करा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रदेश में किए जा रहे विकास कार्य पच नहीं रहे हैं इसलिए वह और उनकी पार्टी बौखलाई हुई है।

Exit mobile version