Suicide attack in Pakistan: कराची पुलिस मुख्यालय पर आतंकी हमला, 5 आतंकवादी सहित 9 मरे

इंटरनेशनलSuicide attack in Pakistan: कराची पुलिस मुख्यालय पर आतंकी हमला, 5 आतंकवादी...

Date:

कराची। पाकिस्तान में एक बार फिर आतंकी हमला हुआ है। इस बार आतंकियों ने कराची पुलिस मुख्यालय को निशाना बनाया। हमले में पांच आतंकी सहित 9 लोग मारे गए हैं।

पुलिस की वर्दी में घुसे पांच आतंकी

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात पुलिस की वर्दी में 5 आंतकी पुलिस मुख्यालय की पांच मंजिला इमारत में घुसे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में दो पुलिसकर्मियों सहित चार लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मुख्यालय के बाहर सेना के रेंजर्स और पुलिस के अतिरिक्त दस्तों ने मोर्चा संभाल लिया।

दोनों और से जबर्दस्त फायरिंग हुई। इस दौरान दो आतंकियों को मार गिराया वहीं तीन आतंकियों ने धमाकों के साथ खुद को उड़ा लिया। करीब चार घंटे बाद फायरिंग बंद हो गई तब सेना और पुलिस के जवानों ने इमारत को अपने कब्जे में ले लिया और हर कमरे की तलाशी ली गई। देर रात भारतीय समय अनुसार 11.15 बजे ऑपरेशन खत्म कर दिया गया।

हैंड ग्रेनेड फेंके और चलाई अंधाधुंध गोली

पुलिस की वर्दी में पहुंचे आतंकियों ने सबसे पहले पुलिस मुख्यालय पर छह से ज्यादा हैंड ग्रेनेड फेंके। इसके बाद सभी अंदर घुस गए। जानकारी होते ही पाकिस्तान की क्विक रिस्पांस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आतंकियों से मोर्चा लेने के साथ-साथ लोगों को निकालने का काम शुरू कर दिया। इसके बाद सेना के रेंजर्स ने मोर्चा संभाल लिया।

टीटीपी ने ली हमले की जिम्मेदारी

हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन टीटीपी (तहरीके तालिबान ऑफ पाकिस्तान) ने ली है। इसी संगठन ने कुछ दिन पहले पेशावर में एक मस्जिद में आत्मघाती हमला किया था, जिसमें 80 लोगों की जान चली गई थी। इस हमले में घायल 18 लोगों में कई की हालत गंभीर है। वहीं रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि आतंकियों से सख्ती से निबटा जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...