Site icon Buziness Bytes Hindi

Tecno Spark 6 Go की पहली सेल आज होगी शुरू, मिलेंगे शानदार ऑफर


Tecno Spark 6 Go की पहली सेल आज होगी शुरू, मिलेंगे शानदार ऑफर

Tecno के नए स्मार्टफोन Tecno Spark 6 Go की पहली सेल आज आयोजित की जाएगी। इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और ग्राहकों को इसमें ढेरों आकर्षक ऑफर मिलेंगे। 

Tecno Spark 6 Go की स्पेसिफिकेशन

अन्य फीचर की बात करें तो Tecno Spark 6 Go में 64GB का स्टोरेज मिलेगा। जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकेगा। पावरबैकअप के लिए फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी। इसका वजन 193 ग्राम है।

Tecno Spark 6 Go स्मार्टफोन की कीमत 8,499 रुपये है। इस कीमत में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। Tecno Spark 6 Go पर मिलने वाले ऑफर की बात करें तो Federal बैंक डेबिट कार्ड होल्डर्स को 10 प्रतिशत का डिस्काउंट देगा। साथ ही Axis बैंक की ओर से क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को 5 प्रतिशत का कैशबैक दिया जाएगा। इसके अलावा इस फोन को 945 रुपये की नो-कॉस्ट EMI पर खरीदा जा सकेगा।

Exit mobile version