Site icon Buziness Bytes Hindi

Tecno ने भारतीय बाजार में अपना लो बजट रेंज का स्मार्टफोन किया लॉन्च


Tecno ने भारतीय बाजार में अपना लो बजट रेंज का स्मार्टफोन किया लॉन्च

न्यूज़ डेस्क : Tecno ने भारतीय बाजार में अपना लो बजट रेंज स्मार्टफोन Tecno Spark 6 Air लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6000mAh की पावरफुल बैटरी है। इसके अलावा स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। आप इस स्मार्टफोन को Amazon India से खरीद सकते हैं।

Tecno Spark 6 Air की कीमत और उपलब्धता

Tecno Spark 6 Air को भारत में 7,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। ये पहली बार Amazon India पर 6 अगस्त को सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसके 2 कलर वैरिएंट्स ब्लू और ब्लैक हैं।

Tecno Spark 6 Air के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Tecno Spark 6 Air में 7.0 इंच का डॉट नॉच एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन को Mediatek Helio A22 चिपसेट पर पेश किया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 13MP का प्राइमरी सेंसर, 2MP का डेप्थ सेंसर और एक लो लाइट सेंसर दिया गया है।

इसका फ्रंट कैमरा 8MP है। कैमरे के साथ ड्यूल फ्रंट फ्लैश मौजूद है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक 2.0 फीचर्स दिए गए हैं।

इसकी बैटरी 6,000mAh है। यह बैटरी 743 दिनों का स्टैंडबाय टाइम, 31 घंटे की कॉलिंग, 21 घंटे की इंटरनेट सर्फिंग, 159 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक और 14 घंटे का गेमप्ले देने में सक्षम है।

Exit mobile version