आपकी एक गलती आपके व्हाट्सएप पर जुड़े दोस्तों को करेगी कंगाल

टेक्नोलॉजीआपकी एक गलती आपके व्हाट्सएप पर जुड़े दोस्तों को करेगी कंगाल

Date:

Technology;- आज के समय मे तकनीकी लोगों के जीवन का हिस्सा बन चुकी है। वही अब ज्यादातर लोग पैसे के लेन देन के लिए अब UPI का उपयोग करने लगे हैं क्योंकि इसके माध्यम से झटपट आसानी से आप किसी को भी पैसा दे या ले सकते हैं। वही ऑनलाइन चैटिंग App व्हाट्सएप ने हाल ही में अपना फीचर अपडेट किया था और अपनी फीचर्स में यूजर्स के लिए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के ऑप्शन को जोड़ा था। इस ऑप्शन के माध्यम से व्हाट्सएप यूजर्स अपने साथियों और दोस्तो को ऑनलाइन पैसा भेज सकते थे। 

वही अब व्हाट्सएप पर धोखाधड़ी के केस सामने आ रहे हैं। खबर के अनुसार बढ़ती तकनीकी ने फ्राड को बढ़ा दिया व्हाट्सएप पर फ्राड करने वाले जालसाज आसानी से ग्राहकों को अपने जाल में फसाते है। यह सर्वप्रथम आपको काल करते हैं और कम्पनी की ओर से अपने आप को बताकर आपके व्हाट्सएप से अपना नम्बर सेट कर लेते हैं। अपना नम्बर व्हाट्सएप पर सेट करने के बाद यह आसानी से आपके कॉन्टेक्ट के सम्पर्क में आते हैं और आपके बिनाम पर उनसे पैसे लेकर फुर हो जाते हैं।
जाने व्हाट्सएप फ्राड से बचने का तरीका;-
व्हाट्सएप यूजर्स जो व्हाट्सएप के जरिए पैसे का लेन देन करते हैं उन्हें सबसे पहले व्हाट्सएप टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन एक्टिव कर लेना चाहिए।
अगर आप इसे एक्टिव करते हैं तो ओटीपी आने पर कोई भी आपके व्हाट्सएप को लॉगिन नहीं कर पायेगा।
कभी भी 401 के साथ मोबाइल नम्बर न डायल करें यह कॉल फारवर्ड के लिए उपयोग होता है।
किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचकर रहें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related