Truecaller Iphone App: ट्रूकॉलर ने पहले से कहीं ज़्यादा बेहतर आईफ़ोन ऐप को लॉन्च किया

टेक्नोलॉजीTruecaller Iphone App: ट्रूकॉलर ने पहले से कहीं ज़्यादा बेहतर आईफ़ोन ऐप...

Date:

भारत, 30 अगस्त, 2022: पूरी दुनिया में संचार के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म, ट्रूकॉलर ने आज दुनिया भर के उपयोगकर्ताओं के लिए अपने आईफ़ोन ऐप के नए वर्जन को लॉन्च किया। आईफ़ोन के उपयोगकर्ताओं के लिए कॉलर आईडी और स्पैम ब्लॉकर्स जैसी सेवाएं बेहद सीमित स्तर पर उपलब्ध हैं। ग्राहकों के बीच इसके समाधान की मांग जोरों पर है, जिसे देखते हुए ट्रूकॉलर ने एक बेहतर मूसट्रैप तैयार किया है। iOS ऐप को शुरू से अंत तक नए सिरे से तैयार किया गया है, जो पहले से अधिक हल्का (छोटे आकार का ऐप), ज़्यादा कुशल (पुराने आईफ़ोन 6S पर भी तेजी से काम करता है) है। परंतु इसमें सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि नया ऐप अपने पिछले वर्जन की तुलना में 10 गुना बेहतर तरीके से स्पैम, स्कैम और बिजनेस कॉल पहचान करने में सक्षम है।

यह बदलाव एकदम नए आर्किटेक्चर के जरिए किया गया है जो iOS के एडवांस्ड बैकग्राउंड फीचर्स का बेहद कारगर तरीके से फायदा उठा सकता है। आईफ़ोन के लिए इस नए ट्रूकॉलर ऐप में किसी भी भौगोलिक क्षेत्र के लिए नवीनतम, सटीक और पहली बार रिंग करने वाले की कॉलर आईडी तथा स्पैम के पहचान की तकनीक को विकसित किया गया है, जिसके बैकग्राउंड में स्पैम संबंधी जानकारी अपने आप ही अपडेट होती रहती है। ऐप का पूरा डिज़ाइन नया है और उपयोगकर्ताओं के बेहतर अनुभव के लिए भी इसकी प्रक्रिया में सुधार किया गया है, जिसकी वजह से इस ऐप पर पहली बार ऑनबोर्डिंग में काफी कम समय लगता है तथा दैनिक आधार पर इसका बड़ी आसानी से तेजी से उपयोग किया जा सकता है।  

इस अवसर पर एलन मामेडी, सहसंस्थापक एवं सीईओ, ट्रूकॉलर, ने कहा, “हम उपयोगकर्ताओं को कॉल अलर्ट, कॉल रीज़न और बेहद सहज तरीके से सर्च एक्सटेंशन जैसी अधिक प्रभावशाली सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए एप्पल के प्लेटफ़ॉर्म के भीतर लगातार इनोवेशन कर रहे हैं।उन्होंने आगे कहा, “आईफ़ोन के ज्यादातर उपयोगकर्ताओं के लिए यह अपडेट काफी समय बाद आया है, और अब हम उन्हें स्पैम और स्कैम को सबसे बेहतर ढंग से पहचानने वाली सुविधा की पेशकश कर सकते हैं, ताकि उन्हें अनचाहे कॉल को अलग करने और सिर्फ उसी कॉल का जवाब देने में मदद मिल सके जिनका वे जवाब देना चाहते हैं।

आईफ़ोन के लिए नए ट्रूकॉलर की खास बातें:

  • 10 गुना बेहतर कॉलर आईडी, स्पैम और स्कैम से 10 गुना बेहतर सुरक्षा
  • नए उपयोगकर्ताओं के लिए ऑनबोर्डिंग की आसान और तेज़ प्रक्रिया
  • नंबर की तलाश करते समय पहले से बेहतर एवं विस्तृत जानकारी की उपलब्धता
  • नई प्रीमियम की खरीद के साथ तुलनात्मक रूप से बहुत सी सहज सुविधाएँ
  • नए सिरे से डिज़ाइन किया गया सर्च एक्सटेंशन (फ़ोन > रिसेंट्स > शेयर कांटेक्ट)

जल्द आने वाले अपडेट:

  • SMS फ़िल्टरिंग, स्पैम का पता लगाने और कम्युनिटी  आधारित सेवाओं में बड़े सुधार, जिसमें  अनजान कॉलर्स का और भी तेज़ी से पता लगाने के लिए नए तरीके से डिज़ाइन किया गया नंबर लुक-अप विजेट भी शामिल है
  • आईफ़ोन ऐप में टॉप स्पैमर्स के ऑटोमैटिक ब्लॉकिंग की सुविधा के साथ-साथ स्पैम के रूप में पहचाने गए नंबर पर विस्तृत आँकड़े देखने और अतिरिक्त संदर्भ के लिए स्पैम के रूप में पहचाने गए नंबर पर लोगों की टिप्पणियों को देखने तथा अपनी ओर से योगदान देने की सुविधा भी मिलेगी

इस नए वर्जन को डाउनलोड करने के लिए, iOS ऐप स्टोर में ट्रूकॉलर पर जाएँ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...