Tiger 1200 24 मई को मार्केट में मचाएगी धूम

टेक्नोलॉजीTiger 1200 24 मई को मार्केट में मचाएगी धूम

Date:

तकनीकी:- ट्रायम्फ मोटरसाइकिल इंडिया अपने मॉडल को अपडेट कर हर समय अपने ग्राहकों को खुश करती रहती है। इनके नए मॉडल अक्सर आकर्षक और बेहतरीन फीचर्स से लैस होते हैं। वही अब यह कम्पनी भारतीय बाजर में अपनी नई बाइक टाइगर 1200 (Tiger 1200) लॉन्च करने की तैयारी में है। कम्पनी इस बाइक को भारतीय बाजार में 24 मई को लॉन्च करेगी वही यह वैश्विक बाजार में दिसंबर 2021 में लॉन्च हुई थी। 
अगर हम बाइक की बुकिंग के संदर्भ में बात करें तो इसकी बुकिंग प्री बुकिंग स्टार्ट हो चुकी है। नई Tiger 1200 एक बेहतरीन बाइक है जो अनेकों फीचर्स से लैस है। यह बाइक भारत मे कुल चार वैरियंट में पेश है जिसमें GT प्रो, GT एक्सप्लोरर, रैली प्रो और रैली एक्सप्लोरर शामिल हैं।
बाइक में कम्पनी ने नया 1,160cc इनलाइन थ्री-सिलेंडर इंजन दिया है जिसमें टी-प्लेन फायरिंग ऑर्डर है। 
यह मोटर 9,000 RPM पर 150 hp की पावर और 7,000 RPM पर 130 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। जानकारी के मुताबिक, नई Tiger 1200 रोड-बायस्ड जीटी वर्जन का वजन 240 किलोग्राम और ऑफ-रोड-फोकस्ड रैली रेंज का वजन 265 किलोग्राम है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...