सोनी मचाएगा मार्केट में धूम

टेक्नोलॉजीसोनी मचाएगा मार्केट में धूम

Date:

तकनीकी:- पॉपुलर कम्पनी सोनी आय दिन अपनी तकनीकी में परिवर्तन करती रहती है और अपने यूजर्स की सुविधा के मुताबिक कार्यरत रहती है। यह अपने मोबाइल में नया नया बदलाव करके अपनी अपोजिट कम्पनी को टक्कर देती रहती है। 

अब इस बीच सोनी ने मार्केट में सोनी लेटेस्ट फ्लैगशिप एक्सपीरिया 1 IV (Xperia 1 IV) और मिड रेंज एक्सपीरिया 10 IV (Xperia 10 IV) स्मार्टफोन लॉन्च करने की तौयरी कर ली है। Sony Xperia 1 IV सोनी का ऐसा फोन है जिसे मार्केट में खूब पसंद किया जा रहा है। इसकी डिस्प्ले 6.5-इंच बैटरी 5,000mAh की होगी। 
अगर हम इस फोन की कीमत की बात करें तो यह 1,399 यूरो (1,14,394 रुपये) का होगा। इसमे दो कलर ऑप्शन ब्लैक, वायलेट और व्हाइट शामिल हैं। कम्पनी की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनी के इस फोन के लॉन्च की तारीख 11 मई को घोषित की गई है।
अगर हम इस फोन के विशेष फीचर्स की बात करें तो यह फोन मार्केट में 6.5 इंच पैनल के साथ 21: 9 आस्पेक्ट रेशियो, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 4K रिजॉल्यूशन की सुविधाओं से लैस होगा। इसमे 12GB तक रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। यह 45W फ़ास्ट चार्जिंग के फीचर्स के साथ लैस होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related