Samsung ला रहा सबसे सस्ता Smartphone, Samsung Galaxy F04!

टेक्नोलॉजीSamsung ला रहा सबसे सस्ता Smartphone, Samsung Galaxy F04!

Date:

टेक डेस्क। Samsung नए साल पर एक कम कीमत वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है, जो की है Galaxy F04, इसमें बड़ा डिस्प्ले, स्टाइलिश डजाइन और तगड़ी बैटरी मिलेगी। ये भारत में 2023 में लॉन्च होने वाले पहले सैमसंग स्मार्टफोन्स में से एक हो सकता है।

बता दे, पहले कंपनी गैलेक्सी M04, A04 और A04e जैसे कई बजट स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर चुकी है। IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग नए साल पर नई F सीरीज लॉन्च करेगा, ये कम कीमत में धमाकेदार फीचर्स देगा।

Samsung Galaxy F04 Specifications

Samsung Galaxy F04 में 6.5-इंच की बड़ी स्क्रीन होगी और डुलअ कैमरा सेटअप मिलेगा। साथ ही, फोन में पीछे की तरफ दो सर्कुलर कटआउट होंगे और एक एलईडी फ्लैश मॉड्यूल भी होगा। इसमें 4GB RAM मिलेगी, जिसे 8GB तक बढ़ाया जा सकेगा है। बता दे, इसकी कीमत गैलेक्सी M04 के समान होगी। ये भारत में करीब 8 हजार रुपये में मिल सकता है। ये स्मार्टफोन दो रंगों- पर्पल और ग्रीन में लॉन्च होगा।

इसके अलावा, इसे MediaTek Helio P35 SoC के साथ भी लॉन्च किया गया और इसमें 5000mAh की बैटरी होगी जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसमें 13MP का मेन कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है और 5MP का फ्रंट कैमरा है।

अभी फोन के पूरे डिटेल्स नहीं आए है लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में जनवरी 2023 के पहले सप्ताह में ये स्मार्टफोन लॉन्च होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related