डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म पेटीएम की सेवाएं आज शुक्रवार सुबह बिल्कुल डाउन हो गईं। पेटीएम का उपयोग करने वाले कई यूजर्स को पेटीएम से ट्रांजैक्शन करने में परेशानी आनी शुरू हुई तो इसका पता चल सका। पहले तो लोगों ने सोचा कि इंटरनेट की दिक्कत है। लेकिन जब एक-एक कर अधिकांश पेटीएम यूजर्स को ये परेशानी आनी शुरू हुई तो लोगों ने पेटीएम के शिकायती टोल फ्री नंबर पर फोन कर इसके बारे में जानकारी दी। पेटीएम के टोल फ्री नंबर पर कई लोगों ने रिपोर्ट कर बताया कि उनके मोबाइल पर पेटीएम ऐप और वेबसाइट पर लॉग इन करने में काफी परेशानी आ रही है। सुबह से वो लोग पेमेंट कर रहे हैं लेकिन हो नहीं पा रहा है। कई यूजर्स ने बताया कि उनका अकाउंट खुद ही ऐप से लॉगआउट हो गया है। हजारों यूजर्स की शिकायत जब कंपनी के अधिकारियों तक पहुंची तो दिक्कत को दूर करने की कोशिश शुरू हुई और कई घंटे के बाद कंपनी के टैक्निकल स्टाफ ने कमी को दूर कर दिया। कंपनी ने अपने यूजर्स को मैसेज किया है कि वो अब अपने क्रेडेंशियल्स से आसानी से फिर से लॉग इन कर पेटीएम से पेंमेट कर सकते हैं।
Read also: दिल का दौरा कब पड़ेगा बताएगी Artificial Intelligence
इससे पहले यूजर्स को स्क्रीन पर पेटीएम का एरर मैसेज दिख रहा था। कई यूजर्स ने ट्विटर पर भी इसकी शिकायत की थी। आउटेज डिटेक्शन वेबसाइट डाउनडेक्टर ने इसकी पुष्टि भी की थी। आउटेज डिटेक्शन वेबसाइट ने बताया कि देश भर के पेटीएम यूजर्स को कई घंटे तक परेशानियो का सामना करना पड़ा। जिसके चलते पेमेंट में दिक्कत आई। पेटीएम की सेवाएं दिल्ली, मुंबई, नोएडा और बेंगलुरु जैसे कई बड़े शहरों में सर्विस डाउन होने से प्रभावित हुई। यूजर्स की शिकायतों के फोन आने शुरू हुए तो पेटीएम ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ऐप में ‘नेटवर्क एरर’ है। कंपनी ने कहा कि टीम इसे ठीक करने के लिए काम कर रही है। कुछ देर बार पेटीएम की तरफ से एक मैसेज सभी यूजर्स को भेजा गया। जिसमें कहा गया कि पेटीएम ऐप का नेटवर्क एरर अब ठीक हो गया। यूजर्स सर्विस में लॉग इन कर सकते ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। पेटीएम के दूसरे फीचर्स भी अब सामान्य रूप से उपयोग किए जा सकते हैं।

