Nokia ने लॉन्च किया एंट्री लेवल स्मार्टफोन, Nokia C02!

टेक्नोलॉजीNokia ने लॉन्च किया एंट्री लेवल स्मार्टफोन, Nokia C02!

Date:

टेक डेस्क। Nokia ने अपने नए एट्री लेवल स्मार्टफोन Nokia C02 को लॉन्च कर दिया है, इसमें 3,000mAh की बैटरी, 5MP का प्राइमरी कैमरा और 32GB का स्टोरेज है। साथ ही इसमें रिमूवेबल बैटरी दी गई है।

Nokia C02 कीमत

Nokia C02 की कीमत और उपलब्धता को लेकर अभी जानकारी नहीं दी गयी है, लेकिन जल्द ही कंपनी इसकी घोषणा करेगी। फोन को दे कलर ऑप्शन- चारकोल ग्रे और डार्क सियान में पेश किया है और स्टोरेज 2GB+32GB मिलगी।

Nokia C02 स्पेसिफिकेशंस

Nokia C02 में 5.45 इंच का एलसीडी डिस्प्ले है, जिसमे FWVGA+ रिजॉल्यूशन और 18:9 आस्पेक्ट रेशियो है। इसमें मोटे बेजल और नैनो-टेक्सचर बैक के साथ पॉलीकार्बोनेट फ्रेम आपको मिल जाएगा। वही, इसमें 2GB रैम और 32GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।

इसमें 5MP का रियर कैमरा और 2MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है, फोन का रियर कैमरे पोर्ट्रेट मोड, टाइम-लैप्स, ब्यूटिफिकेशन सपोर्ट और एक एलईडी फ्लैश के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें 5W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3,000mAH की रिमूवेबल बैटरी भी है।

Nokia C02 में वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और एक 3.5mm ऑडियो जैक जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स है। कंपनी का कहना है की इसमें मास्क के साथ भी फेस अनलॉकिंग फीचर यूज़ किया जा सकता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related