मार्क जुकरबर्ग का बड़ा एलान आज से व्हाट्सएप में दिखेगा इमोजी का कमाल

टेक्नोलॉजीमार्क जुकरबर्ग का बड़ा एलान आज से व्हाट्सएप में दिखेगा इमोजी का...

Date:

तकनीकी:- सोशल मीडिया एप व्हाट्सएप आज के दौर में हर किसी के जीवन का मूल हिस्सा बना हुआ है। पूरी दुनिया मे करोड़ों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं यह उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का अभिन्न हिस्सा है वह इसके बिना अपनी जिंदगी की कल्पना तक नहीं कर सकते है। वही मेटा स्वामित्व वाली यह कम्पनी आय दिन अपने ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अपने फीचर्स के अपडेट करती रहती है। 

वही 5 मई को फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने एक घोषणा की और कहा कि 5 मई से व्हाट्सएप पर रिएक्शन का अपडेट दिया जा रहा है। इस अपडेट के आने के बाद अब व्हाट्सएप के यूजर्स अपनी चैट के मैसेज पर फेसबुक और इंस्टाग्राम की तरह रिएक्ट कर सकेंगे। बता दे मार्क जुकरबर्ग ने यह जानकारी फेसबुक के जरिए लोगों से साझा की है।
इस अपडेट की पहली झलक लोगो को एक महीने पहले बीटा वर्जन पर देखने को मिली थी। हालांकि अब यह एंड्रॉयड वर्जन के लिए भी आ चुका है। WhatsApp में यूजर्स को Like, Love, Laugh, Surprised, Sad और Thanks कुल छह इमोजी रिएक्शन मिलेंगे। लेकिन अभी यह नहीं पता चला है कि यूजर्स इसे कस्टमाइज कर कर सकेंगे या नहीं। 

कैसे करें इस्तेमाल;- 

सबसे पहले अपने व्हाट्सएप को खोले और उसे अपडेट करले।
अपडेट करने के बाद चैट बॉक्स ओपन करें।
यहां जाने के बाद मैसेज को सेलेक्ट करे।
जब आप मैसेज को सेलेक्ट करेंगे तो आपके पास 6 इमोजी खुलकर आएंगे और आप उसपर रिएक्ट कर सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related