तकनीकी:- हमने अक्सर देखा है कि हम जब जल्दबाजी में होते हैं और हमारा काम बिगड़ने लगता है तो हम अपनी गोपनीय चीजो को भी सार्वजनिक करने लगते हैं। वही बढ़ती तकनीक के चलते हम इतने लापरवाह हो जाते हैं कि कही भी सायबर कैफे पर खड़े होकर अपनी जरूरत की चीजें उन्हें दे देते हैं और बाद में हम उसका खमियाजा भुगतते है। इस संदर्भ में कई कम्पनियों ने लोगों को सचेत भी किया है।
वही अगर हम UIDAI की बात करें तो इसने अपने koo पर एक लंबा पोस्ट करते हुए अपने यूजर्स को कहीं भी सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध सायबर कैफे में अपने आधार कार्ड को डाउनलोड कराने के लिए मना किया है। UIDAI ने कहा है कि अगर आप अपना आधार कार्ड किसी भी सायबर कैफे पर डाउनलोड करवाते हैं तो यह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है और साइबर कैफे पर मौजूद व्यक्ति आपके आधार कार्ड को चुरा कर उसका दुरुपयोग कर सकता है। इसलिए सभी को यह ध्यान रखना चाहिए कि वह बेहतर सायबर कैफे का इस्तेमाल करें।
UIDAI ने लोगो को हिदायत दी है कि “#BewareOfFraudsters से बचने के लिए सार्वजनिक सायबर कैफे के उपयोग से बचकर रहे। वही अगर आप ऐसा करते हैं तो आप कैफे के कम्प्यूटर से अपने आधार कार्ड की सभी प्रतियों को डिलीट कर दें। क्योंकि आज के समय मे धोखाधड़ी के मामलों में उछाल आया है कई जगहों पर दूसरो के आधार कार्ड का गलत उपयोग करके सायबर अपराध किया जाता है। जिससे बचने के लिए लोगो को सावधान रहने की आवश्यकता है।

