Site icon Buziness Bytes Hindi

Layoff 2023: टेक कंपनी Oracle ने 3 हजार कर्मचारियों को किया नौकरी से बर्खास्त

layoff

Layoff 2023: मंदी का दौर टेक कंपनियों पर बुरी तरह से पड़ रहा है। जिसके असर इन कंपनियों के कर्मचारियों पर हो रहा है। साल की शुरुआत से अब तक दर्जनों टेक कंपनियां हजारों कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी हैं। टेक कंपनी Oracle ने अब 3 हजार कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त किया है। हाल में सामने आई रिपोर्ट से पता चला है कि कंपनी ने 3 हजान कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के साथ ही इंक्रीमेंट और प्रमोशन रोक दिए हैं।

इलेक्ट्रॉनिक हेल्थकेयर रिकॉर्ड फर्म Cerner से छंटनी

Oracle में काम करने वाले पूर्व कर्मचारी से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी ने इलेक्ट्रॉनिक हेल्थकेयर रिकॉर्ड फर्म Cerner से कर्मचारियों लोगों की छंटनी की है। बता दें इस फर्म को Oracle ने पिछले साल जून में 28.4 बिलियन डॉलर में खरीदा था। इस कंपनी में 28 हजार कर्मचारी काम करते हैं।

छंटनी से इन डिपार्टमेंट के कर्मचारी प्रभावित

रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के छंटनी करने के फैसले से इंजीनियरिंग, मार्केटिंग, लीगल, अकाउंटिंग और प्रोड्क्ट टीम में काम करने वाले लोग प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा इस बात का जिक्र है कि कंपनी इस बात की घोषणा कर चुकी है कि इस साल 2023 में कर्मचारियों को किसी चीज की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। इससे कंपनी का साफ मतलब है कि इस साल इंक्रीमेंट, प्रमोशन आदि नहीं किए जाएंगे।

Cerner क्या है और इसका काम

Cerner Corporation हेल्थ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सर्विस, डिवाइस एंड हार्डवेयर का सप्लायर है। जानकारी के मुताबिक कंपनी नेशनल हेल्थ रिकॉर्ड डेटाबेस को डेवलप करने का काम करती है।

Microsoft कर चुकी है नो सैलरी हाइक घोषणा

Oracle इंक्रीमेंट बंद करने के मामले में आगे नहीं है। इस दौड़ में माइक्रोसॉफ्ट शामिल है। बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट पहले इस बात की घोषणा कर चुकी है। वह इस साल 2023 में कर्मचारियों को इंक्रीमेंट नहीं देगी।

Exit mobile version