डोमिनिका से बैरंग लौटी टीम, मेहुल को नहीं ला पायी वापस

इंटरनेशनलडोमिनिका से बैरंग लौटी टीम, मेहुल को नहीं ला पायी वापस

Date:


डोमिनिका से बैरंग लौटी टीम, मेहुल को नहीं ला पायी वापस

नई दिल्ली: फ़रार हीरा कारोबारी मेहुल चौकसी के प्रत्यर्पण मामले में अब लंबा समय लग सकता है। दरअसल, डोमिनिका की कोर्ट ने इस मामले में अभी सुनवाई टाल दी है। ऐसे में डोमिनिका गए भारतीय अधिकारी अब देश लौट आए हैं। यह अधिकारी चार्टर्ड प्लेन से 27 मई को डोमिनिका के लिए रवाना हुए थे।

सुनवाई स्थगित
बता दें कि डोमिनिका के उच्च न्यायालय ने हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की ओर से दाखिल बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई गुरुवार को स्थगित कर दी।

चोकसी को डोमिनिका कौन लाया?
स्थानीय मीडिया प्रतिष्ठान एंटीगुआ न्यूज रूम ने बताया कि न्यायमूर्ति बर्नी स्टीफेंसन दोनों पक्षों को सुनने के बाद मामले में अगली सुनवाई की तारीख तय करेंगे। मामले की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये हुई। उस दौरान प्रदर्शनकारियों का एक समूह रोसेयू स्थित हाईकोर्ट की इमारत के सामने प्रदर्शन कर रहा था और उनके हाथों में तख्तियां थीं। वे मामले की सच्चाई बताने की मांग कर रहे थे। कई तख्तियों पर लिखा था, ‘‘चोकसी को डोमिनिका कौन लाया?’’

हज़ारों करोड़ की धोखाधड़ी का है आरोपी
उच्च न्यायालय चोकसी के वकीलों द्वारा दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण की याचिका पर सुनवाई कर रहा है। चोकसी हजारों करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले में आरोपी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...