Site icon Buziness Bytes Hindi

Asia Cup IND vs PAK: पाक के खिलाफ छह साल से वनडे में नहीं हारा भारत, ऐसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड

asia cup 2023

Asia Cup 2023 India vs Pakistan: एशिया कप में भारत का रिकार्ड शानदार रहा है। भारत अभी तक एशिया कप में पाकिस्तान को हराया है। 2019 के बार से भारत ने पाकिस्तान से एक भी मुकाबला नहीं हारा है। इससे पहले भारत एशिया कप 2018 में पाकिस्तान को दो बार और विश्व कप 2019 में एक बार हराया। पिछले 10 Match की बात करें तो india को 7 में जीत मिली है।

एशिया कप आज बुधवार (30 अगस्त) से शुरु हो रहा है। एशिया कप में भारत का मुकाबला दो सितंबर को पाकिस्तान से होगा। दोनों टीमें चार वर्ष के बाद वनडे में आमने-सामने होंगी। पिछली बार 2019 विश्व कप के दौरान मैनचेस्टर में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराया था। एशिया कप 2023 भारतीय टीम के लिए विश्व कप की तैयारियों का आखिरी मौका है। ऐसे में भारत, पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम को हराकर टूर्नामेंट में बेहतरीन शुरुआत करना चाहेगी।

भारत वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ छह साल से एक भी मैच नहीं हारा है। एशिया कप में पाकिस्तान तीन मैचों को जीत सका है। भारत वनडे Asia Cup में Pakistan से पिछली बार 2014 में हारा था।

भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले 10 वनडे मैच के मुकाबले

साल —————–सीरीज/टूर्नामेंट —————नतीजा
2019————– विश्व कप ——————–भारत 89 रन से जीता
2018 ————–एशिया कप ———— ——भारत 9 विकेट से जीता
2018 ————–एशिया कप ——————भारत 8 विकेट से जीता
2017 ————–चैंपियंस ट्रॉफी —————-पाकिस्तान 180 रन से जीता
2017 ————–चैंपियंस ट्रॉफी —————-भारत 124 रन से जीता
2015 ————–विश्व कप ——————–भारत 76 रन से जीता
2014 ————-एशिया कप ——————-पाकिस्तान 1 विकेट से जीता
2013 ————चैंपियंस ट्रॉफी ——————भारत 8 विकेट से जीता
2013 ————द्विपक्षीय सीरीज —————-भारत 10 रन से जीता
2013 ————द्विपक्षीय सीरीज —————पाकिस्तान 85 रन से जीता

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान 13 बार एक-दूसरे से भिड़ चुके हैं। भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पर थोड़ी बढ़त बना रखी है। उसने 13 में से सात मैच में जीत हासिल की है। जबकि पाकिस्तान को पांच जीत मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा है।

वनडे में हेड टू हेड

भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 132 वनडे मैच हुए हैं। इस दौरान पाकिस्तान ने 73 मैच जीते हैं। जबकि भारत को 55 मैच में जीत मिली है। चार मैचों बिना नतीजा के खत्म हुए हैं।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, ईशान किशन, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, प्रसिद्ध कृष्णा। बैकअप: संजू सैमसन।

पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद रिजवान, तैयब ताहिर, शादाब खान (उपकप्तान), मोहम्मद हारिस, उसामा मीर, मोहम्मद नवाज, हारिस रऊफ, फहीम अशरफ, नसीम शाह, मोहम्मद वसीम जूनियर और शाहीन अफरीदी।

Exit mobile version