Site icon Buziness Bytes Hindi

चार चरण में होगा टीम इंडिया का अभ्यास चरण


चार चरण में होगा टीम इंडिया का अभ्यास चरण

भारत के क्षेत्ररक्षण कोच आर श्रीधर का कहना है कि देश के शीर्ष क्रिकेटरों के लिए चार चरण का अभ्यास कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है, जो शिविर शुरू होने के बाद चार से छह सप्ताह के अभ्यास में पूरी फिटनेस हासिल कर सकते हैं।

श्रीधर 2014 से भारतीय टीम के अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा, ‘‘जब हमें बीसीसीआई से एक तारीख (राष्ट्रीय शिविर की शुरुआत पर) मिल जाए तो हम शुरुआती स्तर से काम करना शुरू कर सकते हैं। सबसे बड़ी चुनौती यह होगी कि सही तरीके से आगे बढ़ें क्योंकि खिलाड़ी 14 या 15 सप्ताह के बाद खेलते समय रोमांचित हो सकते है।’’

श्रीधर ने कार्यभार प्रबंधन पर जोर दिया और चेतावनी दी कि शुरुआती स्तर पर जरूरत से ज्यादा अभ्यास करने से चोटिल होने का खतरा रहेगा। उन्होंने कहा, ‘‘ शुरुआत में हमें उन्हें हल्का कार्यभार देना होगा इसके बाद उसे स्तर दर स्तर बढ़ाना होगा।

हैदराबाद के बायें हाथ के इस पूर्व स्पिनर ने कहा, ‘‘पहले चरण में हल्की गति से हल्का अभ्यास करना होगा, दूसरे चरण में गति को हल्का रखते हुए अभ्यास को बढ़ाना होगा। इसके बाद गति और अभ्यास दोनों के स्तर को बढ़ाना होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पहले स्तर में तेज गेंदबाज, आधे या चौथाई रनअप से धीमी गति से गेंदबाजी करेंगे। क्षेत्ररक्षक 10 मीटर की दूरी से थ्रो करेंगे ऐसे ही बल्लेबाज पांच से छह मिनट के अभ्यास के साथ शुरुआत करेंगे।’’

Exit mobile version