Site icon Buziness Bytes Hindi

चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया!

champions

अब ये बात धीरे धीरे स्पष्ट होती जा रही है कि टीम इंडिया ICC चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी। टीम इंडिया ICC के इस टूर्नामेंट में तभी शिरकत कर सकती है जब उसके तमाम मैच दुबई या श्रीलंका में हों, इसका मतलब है कि सेमीफाइनल या फाइनल में टीम इंडिया के पहुँचने पर पाकिस्तान के हाथ से ये बड़े मैच भी निकल जायेंगे। ख़बरों के मुताबिक इस बारे में भारतीय क्रिकेट बोर्ड जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को इत्तेला करेगा, अब ये ICC पर होगा कि वो क्या फैसला करता है, अगर ऐसा हुआ तो ICC टूनामेंट में ये पहली बार होगा कि कोई टीम अपनी शर्तों पर टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी।

ख़बरों के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ICC से चैंपियंस ट्रॉफी के अपने मैचों को किसी तटस्थ स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए कह सकता है, जो दुबई या श्रीलंका हो सकता है। बता दें कि ICC चैंपियंस ट्रॉफी अगले साल फरवरी से मार्च तक पाकिस्तान में आयोजित होने वाली है। दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के कारण भारत ने 2008 से पाकिस्तान में कोई क्रिकेट मैच नहीं खेला है। हालाँकि पाकिस्तान की टीम ODI विश्व कप खेलने भारत इस शर्त पर आयी थी कि भारत की टीम चैम्पियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान जाएगी।

दरअसल इस साल की शुरुआत में, BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने स्पष्ट किया था कि भारतीय क्रिकेट टीम तभी पाकिस्तान जाएगी जब भारत सरकार इसकी अनुमति देगी। शुक्ला ने कहा था, “हम भारत सरकार के फैसले के अनुसार जाएंगे। इस पूरे मामले को सियासी रंग देते हुए जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कि दोनों पड़ोसियों के बीच बेहतर संबंध स्थापित करना सिर्फ भारत की जिम्मेदारी नहीं है। अब्दुल्ला ने कहा कि पाकिस्तान को जिम्मेदारी लेनी चाहिए और भारत में आतंकी हमले नहीं होने चाहिए। उम्र अब्दुल्ला ने कहा कि जिस तरह के हमले हो रहे हैं और जिस तरह का माहौल है, वह नहीं होना चाहिए।

Exit mobile version