एशिया कप खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया, BCCI का फैसला

स्पोर्ट्सएशिया कप खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया, BCCI का फैसला

Date:

अगला एशिया कप पाकिस्तान में खेला जाना है, कुछ दिनों पहले BCCI सचिव जय शाह के हवाले से खबर छपी थी कि टीम इंडिया एशिया कप खेलने पाकिस्तान जाएगी लेकिन अब उनका कहना है की टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी। जय शाह ने कहा कि भारतीय टीम किसी न्यूट्रल वेन्यू पर एशिया कप खेलने को तैयार है. एशिया कप 2023 में होना है. बता दें कि इन दो चिरप्रतिद्वन्दियों के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज 2012-13 के बाद से नहीं हुई है. यह दोनों देश ICC मुकाबलों या एशिया कप में टकराते हैं

मुंबई में आज भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की वार्षिक आम बैठक के बाद बीसीसीआई ने पाकिस्तान न जाने का फैसला किया है. जय शाह ने कहा कि वो कोशिश करेंगे एशिया कप कहीं और स्थानांतरित किया जाय, बता दें कि जयशाह ACC के अध्यक्ष भी हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के सामने न्यूट्रल वेन्यू की पेशकश की जाएगी लेकिन यह तय है कि टीम इंडिया यह टूर्नामेंट खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी।

पाकिस्तान में एशिया कप को लेकर काफी उत्साह था, वहां एशिया कप की तैयारियों को लेकर चर्चाएं चल रही थी. BCCI के इस फैसले से निश्चित ही पीसीबी को बड़ा झटका लगेगा। क्योंकि पाकिस्तान की क्रिकेट की हालत आर्थिक रूप से काफी डांवाडोल है, ऐसे में भारतीय टीम का पाकिस्तान जाना उनकी क्रिकेट के लिए हर लिहाज़ से फायदे का सौदा साबित होने वाला था. अब अगर भारत के बिना एशिया कप पाकिस्तान में खेला जाता है तो वो उनके लिए घाटे का सौदा ही साबित हो सकता है और अगर न्यूट्रल वेन्यू पर एशिया कप शिफ्ट हुआ तब भी पाक्सितान को आर्थिक तौर तो नुक्सान होगा ही साथ भारत के पाक्सितान दौरे से वहां क्रिकेट का जो माहौल बनना था वह भी ख़त्म हो जायेगा.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...