IPL से टीम इंडिया को मिलेगा मैच फिनिशर, इस खिलाड़ी पर है निगाह

स्पोर्ट्सIPL से टीम इंडिया को मिलेगा मैच फिनिशर, इस खिलाड़ी पर है...

Date:

बिजनेसबाइट्स स्पोर्ट्स डेस्क 

आईपीएल एक ऐसी लीग है जिसमें हर साल कई खिलाड़ी उभरते हैं तो कई डूबते हैं, टीम इंडिया को हर बरस टी -20 टीम के लिए कुछ नए लड़के मिल जाते हैं. चार महीने बाद टी 20 विश्व कप होने वाला है ऐसे में उसे एक मैच फिनिशर की तलाश है. इसके लिए सेलेक्टर्स की निगाहें कई खिलाडियों पर लगी हुई हैं जिनमें सबसे ज़्यादा चर्चा में वेटेरन विकेटकीपर बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक और राहुल तेवतिया हैं इसके अलावा हार्दिक पटेल भी इस लिस्ट में शामिल हैं जो पहले भी टीम के लिए यह भूमिका निभा चुके हैं.

Also Read : IPL 2022 : राजस्थान को हराकर दिल्ली की प्ले ऑफ में पहुँचने की उम्मीदें ज़िंदा

जहाँ तक इन तीनों खिलाडियों की बात है तो यह सभी आईपीएल में अपनी बल्लेबाज़ी से धूम मचा रहे हैं. इनमें हार्दिक भले ही ऊपर के क्रम में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं लेकिन दिनेश कार्तिक और राहुल तेवतिया निचले क्रम में मैच फिनिशर के रूप में ही अपना जलवा बिखेर रहे हैं और अपनी हार्ड हीटिंग से अपनी फ्रैंचाइज़ी को कई मैचों में कामयाबी दिला चुके हैं. 

इन तीनों में कार्तिक और हार्दिक के पास इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव है वहीँ तेवतिया पिछले कई आईपीएल से अपनी टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी बने हुए हैं।  तेवतिया ने हार्दिक और कार्तिक की अपेक्षा आईपीएल में ज़्यादा यादगार पारियां खेली हुई हैं. हेड कोच राहुल द्रविड़ प्रयोग करने और नए टैलेंट को मौका देने के लिए जाने जाते हैं, इसलिए तेवतिया पर उनकी निगाहें ज़रूर होंगी। वैसे इस कड़ी में दीपक हुड्डा का भी नाम लिया जा सकता है, हालाँकि हुड्डा टीम का हिस्सा बन चुके हैं. पिछली बार आईपीएल में दमदार प्रदर्शन की बदौलत वेंकटेश अय्यर को राष्ट्रीय टीम में जगह मिली थी, हो सकता है इस बार तेवतिया की लॉटरी खुल जाए।  

Also Read :  IPL 2022: CSK को लगा एक और झटका, जडेजा हुए IPL से बाहर

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related