सेकंड टेस्ट मैच भी जीतेगी टीम इंडिया! विराट कोहली को है विश्वास

स्पोर्ट्ससेकंड टेस्ट मैच भी जीतेगी टीम इंडिया! विराट कोहली को है विश्वास

Date:


सेकंड टेस्ट मैच भी जीतेगी टीम इंडिया! विराट कोहली को है विश्वास

दक्षिण अफ्रीका के गढ़ माने जाने वाले सुपरस्पोर्ट पार्क में टीम इंडिया ने अपनी जीत का फतह लहरा दिया। पहले टेस्ट मैच को 113 रन से जीत कर टीम इंडिया ने किया बेहतरीन प्रदर्शन और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को दूसरे टेस्ट मैच को भी जितने की है उम्मीद। 

Read also- सेंचुरियन में जीत का श्रेय मंयक और केएल राहुल को : कोहली

विराट कोहली ने कहा की अब टीम इंडिया ‘ऑलराउंड टीम’  बन गयी है जो मैच जितने का कोई भी अवसर नहीं गवाती। इस बात का प्रमाण दक्षिण अफ्रीका से जीत ने ही दिया है।  

दूसरे टेस्ट मैच में कैसे जीतेगी टीम इंडिया, विराट ने बताया कारण 

बीसीसीआई.टीवी को विराट कोहली ने कहा, “साउथ अफ्रीका में मटक खेलना आसान नहीं है और मैच खेलने के लिए सेंचुरियन सबसे कठिन जगहों में से है। ” भारतीय खिलाड़ियों ने पहले टेस्ट मैच में काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया और गेंदबाज़ो ने साउथ अफ्रीका टीम के उत्तम बल्लेबाजों को भी धूल चटा दिया। विराट ने यह भी कहा “हमने चार दिन के अंदर परिणाम हासिल किया है और पहले टेस्ट मैच में जीत इस बात का सबूत है। भारतीय टीम अब ऐसी क्रिकेट टीम बन गयी है जो अपने सभी पक्षों को मजबूती से पेश करती है। हम अब जितने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते और हम अब इसी तरह क्रिकेट खेलते है। ” 

Read also- भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सेंचुरियन टेस्ट में 113 रनों से दी मात (लीड-1)

अबतक भारत दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज नहीं जीता है और कोहली यह मानते है की पहले टेस्ट मैच में जीत हासिल कर भारतीय टीम ने घरेलू टीम पर दवाब बना दिया है और यह एक स्वर्णिम अवसर है। विराट कोहली हर कीमत पर इस अवसर का फायदा उठाना चाहेंगे। भारतीय टीम सकारात्मक रूप से प्रदर्शन करेगी और पूरी टीम ही इस मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है।  

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...