Bazball cricket: बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया भी खेलेगी बैजबॉल क्रिकेट

स्पोर्ट्सBazball cricket: बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया भी खेलेगी बैजबॉल क्रिकेट

Date:

जब से इंग्लैंड की टीम के कोच ब्रैंडन मॅक्कुलम बने हैं टीम का अप्रोच ही बदल गया है. इंग्लैंड की टीम ने टेस्ट क्रिकेट को नयी दिशा दी है जिसे बैजबॉल क्रिकेट का नाम दिया गया है. बता दें कि मॅक्कुलम का निक नेम Baz है. इंग्लैंड ने पिछले 10 में से 9 मैचों में इसी नए स्वरुप में कामयाबी हासिल की है. पाकिस्तान को उसी की धरती पर जाकर उसने पहली बार टेस्ट श्रंखला में शिकस्त दी है. एक दिन में 500+ का स्कोर खड़ा कर एक नया इतिहास रचा है. इंग्लैंड की बैजबॉल थ्योरी ने चाहते न चाहते हुए भी दुनिया की बाकी देशों को प्रभावित किया है, यही वजह है कि भारत ने भी बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट श्रंखला में बैजबॉल क्रिकेट खेलने का फैसला किया है.

भारत के लिए 6 में से पांच टेस्ट जीतना ज़रूरी

दरअसल टेस्ट मैच अब सिर्फ दो देशों के बीच एक बाइलेटरल श्रंखला नहीं होती बल्कि उससे सीधे रूप से विश्व टेस्ट चैम्पियन शिप भी जुडी होती है. बांग्लादेश के खिलाफ श्रंखला भी इसी चैम्पियनशिप का हिस्सा है. भारत ने पिछली बार टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेला था जहाँ उसे न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. टीम को अगर फिर से इस मुकाबले में उस मुकाम पर पहुंचना है तो उसे अगले 6 टेस्ट मैचों में पांच में जीत दर्ज करनी होगी। इस लिहाज़ से बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की श्रंखला काफी अहम् हो जाती है. बांग्लादेश के बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया से चार टेस्ट खेलना है, ऐसे में उसे बांग्लादेश से होने वाले दोनों टेस्ट जीतना एक तरह से ज़रूरी है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम से सभी चारों टेस्ट जीतना थोड़ा मुश्किल काम है.

टेस्ट श्रंखलाएं अब ICC टूर्नामेंट होती हैं

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 14 दिसंबर से चटगांव में खेला जाना है. रोहित शर्मा के घायल होने की वजह से केएल राहुल पर कप्तानी की ज़िम्मेदारी है. अब केएल राहुल ने इस बात के संकेत दिए हैं कि बांग्लादेश के खिलाफ वो आक्रामक क्रिकेट खेलेंगे. राहुल ने कहा कि उनके ध्यान में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप है, उन्हें पता है कि बांग्लादेश के खिलाफ किस तरह की क्रिकेट खेलनी है. हम श्रंखला में बेख़ौफ़ होकर खेलेंगे। वैसे बेख़ौफ़ क्रिकेट की बात तो तब भी हुई थी जब रोहित शर्मा ने कोहली से कप्तानी संभाली थी लेकिन उसकी झलकियां सिर्फ बाइलेटरल श्रंखलाओं में दिखी थीं लेकिन टेस्ट मैचों का मिजाज अब बदल गया है क्योंकि वो अब बाइलेटरल सीरीज के साथ एक ICC टूर्नामेंट भी होती है. भारत के लिए 6 में पांच टेस्ट जीतना नामुमकिन नहीं तो मुश्किल ज़रूर है, वैसे इंग्लैंड ने लगातार टेस्ट जीतकर दिखा भी दिया है कि ऐसा संभव है, ऐसे में बांग्लादेश को 2-0 से हराकर एक अच्छी शुरुआत तो की ही जा सकती है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...