WTC की तालिका में शीर्ष पर पहुंची टीम इंडिया

स्पोर्ट्सWTC की तालिका में शीर्ष पर पहुंची टीम इंडिया

Date:


WTC की तालिका में शीर्ष पर पहुंची टीम इंडिया

दुबई: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा के मैदान पर चौथे टेस्ट में तीन विकेट की रोमांचक जीत के साथ श्रृंखला को 2-1 से अपने नाम करने वाली भारतीय टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC ) की तालिका में शीर्ष पर पहुंच गयी है। इस जीत के साथ भारतीय टीम के नाम 430 अंक हो गये है जो न्यूजीलैंड (420) और ऑस्ट्रेलिया (332) से अधिक है।

आईसीसी (ICC) ने ट्वीट किया, ‘‘ गाबा में कड़े मुकाबले में मिली जीत के बाद, भारत आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गया। ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर खिसक गया।” भारत ने डब्ल्यूटीसी शुरू होने के बाद पांच श्रृंखला में 13 मैच खेले हैं। इसमें टीम ने कुल अंकों में से 71.1 प्रतिशत अंक हासिल किये है।

भारत ऑस्ट्रेलिया टेस्ट श्रृंखला के बाद इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को हटाकर दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है। न्यूजीलैंड 118.44 रेटिंग अंक के साथ शीर्ष पर है। भारत (117.65) और ऑस्ट्रेलिया (113) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर है। ‘

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...