टी20 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम बारबाडोस में फंस गई है, तूफान के कारण बारबाडोस एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है. मीडिया के मुताबिक, बारबाडोस में कैटेगरी 4 के तूफान बैरिल की आशंका जताई गई है, जिसे दूसरा सबसे ताकतवर तूफान बताया जा रहा है।
बारबाडोस में कर्फ्यू जैसी स्थिति है और किसी को भी बाहर जाने की अनुमति नहीं है, क्योंकि अगले कुछ घंटों में तूफान के तट से टकराने की आशंका है। मीडिया के मुताबिक, बारबाडोस में हल्की बारिश जारी है, भारतीय टीम होटल के अंदर है, जबकि होटल स्टाफ भी काफी कम है.
भारतीय दस्ते को खाने के लिए कतार में लगना पड़ रहा है, भारतीय बोर्ड चार्टर उड़ानों की व्यवस्था भी कर रहा है, लेकिन स्थिति हवाई अड्डे के खुलने पर निर्भर करती है। भारतीय मीडिया का कहना है कि अगले 24 घंटों के दौरान क्या कार्ययोजना होगी, यह किसी को नहीं पता. बताया जा रहा है कि टीम चार्टर्ड विमान के ज़रिये 3 जुलाई तक वतन वापस पहुँच सकती, फिलहाल सबकुछ मौसम पर निर्भर है.
वहीँ टी20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात हो रही है, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 जीतने के लिए टीम इंडिया को 125 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर यह घोषणा की। टीम के हर सदस्य को पांच करोड़ रूपये मिलेंगे.
