Site icon Buziness Bytes Hindi

Two team Theory की तरफ बढ़ती टीम इंडिया

team india

team india

पिछले दो टी 20 विश्व कप और एशिया कप में नाकामी के बाद अब लगता है BCCI कुछ ठोस और भविष्य के कदम उठाने जा रहा है. मीडिया में चल रही ख़बरों के अनुसार बोर्ड घरेलु दौरों पर आने वाली टीमों के खिलाफ अब दो टीम की पालिसी अपनाने जा रहा है जिसमें टी 20 टीम से सीनियर खिलाडियों की विदाई हो सकती है, ऐसे खिलाडियों में कप्तान विराट कोहली और विराट कोहली का भी नाम बताया जा रहा है. बोर्ड का मानना हैं कि इन खिलड़ियों को एकदिवसीय और टेस्ट मैचों पर फोकस करना चाहिए और टी 20 के लिए युवाओं के नेतृत्व वाली टीम बनाना चाहिए।

फिर नहीं दोहराना चाहते गलती

बता दें कि अगले 3 महीनों में श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें भारत का दौरा करने वाली है. जनवरी में 3 टी20 और इतने ही वनडे मैचों की सीरीज खेलने श्रीलंका भारत आ रही है.अब जो ख़बरें आ रही हैं उनके मुताबिक घरेलू सीजन में टी20 और वनडे सीरीज के लिए 2 अलग टीमें मैदान पर उतरेगी. बता दें कि 2023 में भारत में एकदिवसीय क्रिकेट का विश्व कप आयोजित होना है वहीँ 2024 में टी 20 का विश्व कप खेला जायेगा। ऐसे में बोर्ड की कोशिश है कि पिछले दो टी 20 विश्व कप में भारत की जो हालत हुई है वो फिर न दोहराई जाए और तब तक नई और युवा टीम पूरी तरह से हार्दिक पंड्या की कप्तानी में तैयार हो जाय. इसलिए इस बात की पूरी सम्भावना है कि घरेलू दौरों पर आने वाली टीमों के खिलाफ टी 20 में रोहित की जगह हार्दिक कप्तानी करते हुए नज़र आएं.

घायल खिलाडियों की लम्बी सूची से बढ़ती है चिंता

बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ श्रंखला हारने पर रोहित शर्मा ने घायल खिलाडियों को लेकर बड़ी बात कही थी और साथ ही वर्क लोड की बात भी कही थी, कहीं न कहीं तीनों फॉर्मेट खेलने वाले खिलाडियों पर चोट का या अनफिट होने का खतरा ज़्यादा रहता है, पिछली कई श्रंखलाओं को अगर देख जाय तो अनफिट खिलाडियों की एक लम्बी सूची नज़र आती है, ऐसे में बोर्ड की टीम की थियोरी टीम के लिए और खिलाडियों के लिए भी काफी मददगार साबित हो सकती है. खिलाडियों को भी अपने रोक का पता रहेगा कि उन्हें किस तरह की क्रिकेट खेलने के लिए खुद को ढालना है.

Exit mobile version