टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया ने गंवाया नंबर 1 का ताज, ऑस्ट्रेलिया पहुंचा टॉप पर

फीचर्डटेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया ने गंवाया नंबर 1 का ताज, ऑस्ट्रेलिया...

Date:


टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया ने गंवाया नंबर 1 का ताज, ऑस्ट्रेलिया पहुंचा टॉप पर

  • भारत पहुंचा तीसरे पर, साउथ अफ्रीका को सबसे ज्यादा नुकसान

टीम इंडिया के करोड़ों प्रशंसकों को शुकव्रार को बड़ा झटका लगा.दरअसल, आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया ने अपना शीर्ष स्थान गवां दिया है. नियमों के अनुसार सालाना अपडेट से 2016-17 के शानदार रेकॉर्ड के हटाए जाने के बाद तीसरे स्थान पर खिसक गया. भारत ने अक्टूबर 2016 के बाद पहली बार टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया था और आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में इस बढ़त को कायम रखा.

कैसे छिना स्थान?
टेस्ट चैम्पियनशिप लीग में छह सीरीज शीर्ष नौ टीमों के बीच खेली गईं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के बयान के अनुसार भारत ने अपना स्थान इसलिए गंवाया क्योंकि उसके 2016-17 में 12 टेस्ट जीत के रेकॉर्ड और एक टेस्ट हार को ताजा रैंकिंग से हटा दिया गया.

रैंकिंग में टॉप 3 देश
ऑस्ट्रेलिया के अब टेस्ट रैंकिंग में 116 अंक हैं जिसके बाद न्यूजीलैंड (115) और भारत (114) का नंबर आता है. तीनों में केवल दो ही अंक का अंतर है और 2003 में शुरू की गई टेस्ट रैंकिंग में यह दूसरा मौका है जब चोटी की तीन टीमों में इतना कम अंतर है. जनवरी 2016 में शीर्ष तीन टीमों के बीच केवल एक अंक का अंतर था जिसमें भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका से केवल एक अंक से आगे थी. साउथ अफ्रीका को सबसे ज्यादा आठ अंक का नुकसान हुआ जिससे वह श्रीलंका से नीचे छठे स्थान पर खिसक गई.

वनडे में इंग्लैंड की बढ़त मजबूत
वनडे टीम रैंकिंग में मौजूदा विश्व चैम्पियन इंग्लैंड (127) ने भारत पर अपनी बढ़त छह से बढ़ाकर आठ अंक की कर ली है. न्यूजीलैंड की टीम भारत से तीन अंक पीछे तीसरे स्थान पर बरकरार है. शीर्ष 10 रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related