Site icon Buziness Bytes Hindi

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया दुबई रवाना हुई

team india

टीम इंडिया अपने घरेलू मैदानों पर बुरी तरह हराने के बाद अपने अगले मिशन ‘चैंपियंस ट्रॉफी 2025’ के लिए रवाना हो गई है। सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ आज मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई के लिए उड़ान भरी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोज़ में भारतीय खिलाड़ियों के साथ हेड कोच गौतम गंभीर और बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल भी नजर आ रहे हैं।

विराट कोहली, मोहम्मद शमी, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और असिस्टेंट कोच रेयान टेन डोएशेट भी एयरपोर्ट पर नजर आए। टीम इंडिया के नए बैटिंग कोच सीताशु कोटक भी टीम के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए, जबकि एक अन्य वीडियो में रोहित शर्मा फील्डिंग कोच टी दिलीप के साथ नजर आए। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी इस दौरान टीम के साथ मौजूद थे।

भारतीय क्रिकेट टीम का पहला जत्था आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए दुबई के लिए रवाना हो चुका है। सामने आए वीडियो में बीसीसीआई के नियमों का असर देखा जा सकता है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद बीसीसीआई ने समीक्षा बैठक करते हुए टीम इंडिया के लिए कई नियम बनाए थे। एक नियम यह था कि टीम के सभी खिलाड़ी मैचों के लिए एक साथ यात्रा करेंगे। सभी खिलाड़ी बीसीसीआई की सख्ती का पालन करते नजर आए हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया ग्रुप स्टेज में तीन मैच खेलेगी। टीम इंडिया को बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है। भारत का पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश से न्यूजीलैंड से होगा।

Exit mobile version