Site icon Buziness Bytes Hindi

T-20 WC: बुमराह के बिना टीम इंडिया मिशन मेलबोर्न के लिए रवाना

Team India leaves for Mission Melbourne without Bumrah

#image_title

Mission Melbourne: टी20 विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में बुमराह और जडेजा जैसे महत्वपूर्ण खिलाडियों के बिना टीम इंडिया आज सुबह मिशन मेलबोर्न के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हुई, साथ ही एक सवाल भी साथ ले गयी कि जसप्रीत बुमराह विकल्प आखिर कौन होगा? कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ के साथ आज टीम के 14 खिलाडी ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए हैं. BCCI की ओर जारी की तस्वीर में टीम के साथ रिज़र्व खिलाडी नज़र नहीं आये. 14 खिलाडी इसलिए क्योंकि बुमराह का रिप्लेसमेंट अभी तय नहीं हुआ है, दीपक हुड्डा फिट हो चुके हैं और वो टीम के साथ रवाना हुए हैं.

बाइलेटरल सीरीजों में कामयाबी के झंडे गाड़ने वाले रोहित शर्मा का एक कप्तान के रूप में यह पहला ICC टूर्नामेंट है जो उनके लिए बहुत बड़ी परीक्षा है, भारत ने बरसों से किसी ICC टूर्नामेंट को नहीं जीता है, ऐसे में रोहित शर्मा से देशवासियों को बड़ी उम्मीदें हैं. टी-20 विश्व कप की बात करें तो भारत ने 2007 में पहला टी20 विश्व कप धोनी की कप्तानी में पाकिस्तान को हराकर जीता था। इस बार भारत वेस्टइंडीज के दो बार विश्व विजेता बनने के रिकार्ड की बराबरी करना ज़रूर चाहेगा, हालाँकि बुमराह और रविंद्र जडेजा के बिना यह काम थोड़ा मुश्किल ज़रूर लगता है क्योंकि पिछली दो श्रंखलाओं में भारतीय गेंदबाज़ों का काफी खराब प्रदर्शन रहा है.

टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया भले ही रवाना हो गयी है लेकिन सौ टके का सवाल अभी भी बरक़रार है. फिलहाल बोर्ड इस मामले में वेट एंड वाच की पालिसी अपनाये हुए है वहीँ पूर्व भारतीय और कुछ विदेशी खिलाड़ी यह मानते हैं कि बुमराह का विकल्प कोई नहीं हो सकता लेकिन मोहम्मद शामी उनकी जगह एक बेहतर रिप्लेसमेंट साबित हो सकते हैं. भारत को अपना पहला वार्म मैच 10 तारिख को मेलबोर्न में एक स्थानीय टीम से खेलना है.

Exit mobile version