Site icon Buziness Bytes Hindi

CT से पहले रंग में टीम इंडिया, इंग्लैंड का सूपड़ा किया साफ़

india

बेशक भारतीय क्रिकेट टीम काफी मज़बूत है और घर में खेल रही थी लेकिन इंग्लैंड का ODI सीरीज़ में सूपड़ा साफ़ कर देगी, शायद यह किसी ने नहीं सोचा होगा। टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज़ को 3-0 के अंतर से जीता बल्कि सभी मैचों को बड़े अंतर से जीता। आज अहमदाबाद में खेला गया मैच भी 142 रनों से जीता। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 356 रनों का विशाल स्कोर बनाया जिसमें इन फॉर्म शुभमन गिल का शतक शामिल है और फिर गेंदबाज़ों ने अपना जलवा बिखेरा और पूरी इंग्लिश टीम को महज 214 रनों पर समेत दिया, वह भी सिर्फ 34.4 ओवरों में. इस तरह पूरे 14 सालों के बाद भारत ने इंग्लैंड का ODI सीरीज में क्लीन स्वीप किया है.

टीम इंडिया की जीत के हीरो शुभमन गिल रहे जिन्होंने अपने 7वां ODI शतक लगाया. गिल ने 112 रनों की पारी खेली जिसमें 14 चौके और 3 छक्के शामिल थे. श्रेयस अय्यर ने 78 रनों की पारी खेली, वहीँ विराट कोहली के बल्ले से भी रन निकले और उन्होंने भी 52 रन बना डाले। इस तरह विराट कोहली ने 15 महीने बाद वनडे क्रिकेट में अर्धशतक लगाया।

भारतीय टीम के लिए अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले। वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव के हिस्से में एक-एक विकेट आया। इंग्लैंड की हार की वजह उसके मुख्य बल्लेबाज रहे। फिल साल्ट, बेन डकेट, टॉम बैंटन, जो रूट, हैरी ब्रूक सभी ने अच्छी शुरुआत तो की लेकिन अपनी पारी को बड़ा बनाने में नाकाम रहे। टॉप आर्डर के पांच बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा रन बैंटन ने 38 रन बनाये । बेन डकेट ने 34, फिल साल्ट ने 23 और जो रूट ने 24 रन बनाए। हैरी ब्रूक के बल्ले से सिर्फ 19 रन निकले। कप्तान बटलर सिर्फ नाकाम रहे और 6 रन ही बना सके और लिविंगस्टोन 23 गेंदों पर सिर्फ 9 रन ही बना सके।

Exit mobile version