भारत ने आज ज़िम्बाब्वे के खिलाफ टीम मैचों की ODI श्रंखला के पहले मैच में मेज़बान ज़िम्बाब्वे को चारों खाने चित कर दिया। पहले तो भारतीय गेंदबाज़ों ने ज़िम्बाब्वे की पूरी टीम को 189 रनों पर समेत दिया फिर धवन और शुभमण गिल ने किसी तरह की रियायत न दिखाते हुए सिर्फ 30 ओवरों में जीत के लक्ष्य को हासिल कर लिया। दोनों ही बल्लेबाज़ों ने 80 रनों से ज़्यादा की पारियां खेलीं।
इससे पहले गेंदबाज़ी में दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्णा और अक्षर पटेल की सधी हुई गेंदबाज़ी के कारण ज़िम्बाब्वे की टीम बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही. ज़िम्बाब्वे का टॉप आर्डर बुरी तरह फ्लॉप हो गया था, पहले चार बल्लेबाज़ों में कोई भी दहाई तक नहीं पहुँच पाया, उसके बाद कप्तान Regis Chakabva 35, Brad Evans नाबाद 33 और नंबर 10 के बल्लेबाज़ Richard Ngarava ने 34 रन की पारियां खेलकर ज़िम्बाब्वे के स्कोर को कुछ सम्मान प्रदान किया। भारत के लिए दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्णा और अक्षर पटेल ने तीन तीन बल्लेबाज़ों को आउट किया। ज़िम्बाब्वे की पूरी टीम मात्र 40.3 ओवरों में 189 रनों पर ढेर हो गयी.
जेट केलिए मिले 190 रनों के लक्ष्य के लिए भारत के सलामी बल्लेबाज़ शखर धवन और शुभमण गिल ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया और दोनों बल्लेबाज़ों ने नाबाद रहते हुए टीम को सिर्फ 30.5 ओवरों जीत के लक्ष्य तक पहुंचा दिया. धवन ने 113 गेंदों 81 जिसमें 9 चौके शामिल थे और शुभमण गिल ने 72 गेंदों में 82 रनों की पारी खेली जो 10 चौकों और एक छक्के से सुसज्जित थी. सीरीज का दूसरा मैच 20 अगस्त को हरारे में खेला जायेगा।
